RCB vs GT : टाॅस जीतते ही ये क्या बोल गए डु प्लेसिस? खिलाड़ियों के खातिर लिया ये फैसला
मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 43वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के बीच शुरू हुआ। आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, इस सीजन में ज्यादातर टीमें पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुनती दिखी हैं। जब उनसे सवाल किया गया कि आपने बल्लेबाजी क्यों चुनी तो उनका जवाब बहुत अजीब रहा। दरअसल, डु प्लेसिस ने कारण बताया कि उन्होंने खिलाड़ियों के खातिर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

फाफ डु प्लेसिस ने कहा, ''हम इस चलन को तोड़ने जा रहे हैं (यानी कि टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला) और पहले बल्लेबाजी करेंगे। जाहिर है कि यह एक दिन का खेल है, गर्मी भी एक वजह है और मुझे लगता है कि जब आप पहले फील्डिंग करते हैं तो लड़के तब तक पक जाते हैं जब तक बल्लेबाजी करने की बारी आती है। लेकिन उम्मीद है कि विकेट थोड़ा धीमा होगा। टूर्नामेंट में कुछ मैच आपको खराब टीम नहीं बनाते हैं। अभी भी हमारे पास महान खिलाड़ी हैं, इसलिए उन पर भरोसा करते रहें।''
Recommended Video
वहीं हार्दिक पांड्या का यह 100वां आईपीएल मैच है। हार्दिक ने कहा, ''2015 जब यह सब शुरू हुआ और आज टीम का नेतृत्व कर रहा हूं, मुझे खुद पर गर्व है। हम गर्मी के कारण पहले भी बल्लेबाजी करना पसंद करते। विकेट ज्यादा नहीं बदलेगा। यह सिर्फ इस बारे में है कि हम अपनी गति को कैसे कायम रखते हैं और हम अधिक पके नहीं होते हैं। हमने दो बदलाव किए । यश दयाल की जगह प्रदीप सांगवान आते हैं और अभिनव मनोहर की जगह साईं सुदर्शन हैं।''

यह भी पढ़ें- रितिका ने खास अंदाज में दी रोहित को जन्मदिन पर बधाई, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (W), हार्दिक पांड्या (C), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): फाफ डु प्लेसिस (C), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (W), शाहबाज अहमद, महिपाल लोमरोर, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड












Click it and Unblock the Notifications