रितिका ने खास अंदाज में दी रोहित को जन्मदिन पर बधाई, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
नई दिल्ली। भारत के हिटमैन रोहित शर्मा को उनके 35वें जन्मदिन पर चारों तरफ से शुभकामनाओं से भरे संदेश मिल रहे हैं। रोहित वर्तमान में आईपीएल 2022 में अपनी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि उनकी टीम अभी तक खेले 8 मैचों में एक मैच भी नहीं जीत सकी, लेकिन फिर भी मुंबई की उपलब्धियां अन्य टीमों से ज्यादा हैं। रोहित को रितिका ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।
Recommended Video

शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
रितिका सजदेह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीरें शेयर की और अपने पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनके द्वारा साझा की गई तस्वीरों में रितिका के साथ रोहित हैं और छोटी बेटी समायरा भी हैं। समायरा और रितिका ज्यादातर रोहित के साथ उनके भारत और अंतर्राष्ट्रीय दौरों पर जाती हैं और स्टैंड में ध्यान सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं। रोहित शर्मा के जन्मदिन पर रितिका सजदेह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कैप्शन देते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो रो..। सैमी और मैं तुमसे बहुत प्यार करते हैं। हमारा होने के लिए धन्यवाद। हकूना माटाटा।"
मुंबई टीम ने कटवाया केक
रोहित के जन्मदिन के मौके पर टीम ने केक कटवाया। इस दौरान रितिका सजदेह भी मौजूद रहीं। मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर इस पल का वीडियो भी साझा किया है, जिसमें रोहित केक काट रहे हैं। रोहित पहले रितिका को गले लगाते हैं और फिर केक काटते हैं। मुंबई के दूसरे खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी इस माैके पर मौजूद रहे।
रोहित-रितिका सजदेह ने 2015 में शादी की थी
इस जोड़ी ने 2015 में मुंबई में शादी की थी। उनकी बेटी का जन्म 2018 में हुआ। वहीं रोहित की बात करें तो वह टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 3313 रन दर्ज हैं। दूसरे और तीसरे स्थान पर मार्टिन गुप्टिल और विराट कोहली हैं। यह भी ध्यान रखना अहम है कि वह वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं। हाल ही में उन्हें भारत की ऑल-फॉर्मेट कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया था।












Click it and Unblock the Notifications