MI vs GT : टिम डेविड ने खेली अंतिम पलों में तेज पारी, लगाए इतने छक्के

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 विकेट खोते हुए 177 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें 5 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। वहीं अंतिम पलों में टिम डेविड ने तेज पारी खेली, जिसकी बदाैलत टीम अच्छे स्कोर तक पहुंच सकी। डेविड ने महज 21 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए, जिसमें 2 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा।
यह भी पढ़ें- रोहित ने मारा छक्का तो झूम उठे रणवीर सिंह, दिया ऐसा रिएक्शन (VIDEO)
ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को शानदार शुरूआत दिलाई, लेकिन दोनों ही लय पकड़ने के बावजूद अपने अर्धशतक पूरे नहीं कर सके। रोहित को 8वें ओवर में अल्जारी जोसेफ ने चलता किया। रोहित ने पहले विकेट के लिए किशन के साथ 74 रनों की साझेदारी की। तीसरे नंबर पर आए सूर्यकुमार भी रंग में दिख रहे थे, लेकिन राशिद खान ने उन्हें एल्बीडब्ल्यू आउट कर दिया। सूर्यकुमार ने 11 गेंदों में 13 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का रहा। फिर चाैथे नंबर पर तिलक वर्मा किशन का साथ देने आए, लेकिन 12वें ओवर में किशन अल्जारी जोसेफ का शिकार हो गए। किशन ने 5 चाैके व 1 छक्का लगाकर 29 गेंदों में 45 रन बनाए।

मुंबई टीम 12 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए थे। फिर पांचवें नंबर पर किरोन पोलार्ड उतरे, लेकिन वह 4 रन बनाकर राशिद की गेंद पर बोल्ड हो गए। तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 21 रन बनाए। उन्हें हार्दिक पांड्या ने रन आउट किया। वहीं डेनियल सैम्स खाता भी नहीं खोल सके। उनके आउट होने के बाद मुरुगन अश्विन आए, लेकिन फिर टिम डेविड मोहम्मद शमी द्वारा फेंके गए पारी के आखिरी ओवर में 13 रन जुटाकर स्कोर 177 तक पहुंचाया। गुजरात के लिए राशिद ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अल्जारी जोसेफ, लाॅकी व प्रदीप संगवान ने 1-1 विकेट लिया।












Click it and Unblock the Notifications