टीम इंडिया के 'प्रिंस' शुभमन गिल की अब IPL में मचेगी धूम, जानें गुजरात टाइटंस की मजबूती और कमजोरी?
Gujarat Titans Preview for IPL 2025: गुजरात टाइटंस (GT) की टीम IPL 2025 में फिर से एक मजबूत स्क्वाड के साथ उतरने वाली है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम की कोशिश धमाकेदार शुरुआत करने की होगी। शुभमन गिल ने पिछले सीजन में अपनी कप्तानी से अच्छा प्रदर्शन किया था। उनकी शांत और समझदारी से भरी कप्तानी टीम के लिए एक मजबूत आधार बन सकती है।
क्या है गुजरात टाइटंस की ताकत (Gujarat Titans Preview for IPL 2025)
वाशिंगटन सुंदर और राशिद खान जैसे ऑलराउंडर टीम के लिए अहम हैं। वाशिंगटन सुंदर न सिर्फ बल्ले से रन बना सकते हैं, बल्कि गेंदबाजी में भी टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं। राशिद खान की स्पिन गेंदबाजी के सामने विरोधी टीम के बल्लेबाजों के लिए चुनौती होगी। इसके अलावा साई सुदर्शन, निशांत सिंधु, महिपाल लोमरोर से भी टीम को खासी उम्मीदें होंगी।

इन गेंदबाजों पर टीम रहेगी निर्भर
राशिद खान की स्पिन गेंदबाजी के अलावा कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाज टीम की गेंदबाजी लाइनअप को मजबूती प्रदान करते हैं। ये गेंदबाज खेल के महत्वपूर्ण मोड़ पर विकेट लेने में सक्षम हैं। हालांकि टीम ने नीलामी में कुछ अच्छे खिलाड़ियों को जोड़ा है, लेकिन नए खिलाड़ियों को एकजुट करके टीम के रूप में खेलाने में समय लग सकता है।
क्या है टीम की कमजोरी
गुजरात का मध्यक्रम कुछ कमजोर दिखाई दे रहा है, और तेवतिया जैसे फिनिशर पर अधिक निर्भरता होती है। अगर वे आउट हो जाते हैं, तो टीम को मैच को फिनिश करने में मुश्किल हो सकती है। ग्लेन फिलिप्स और शेरफेन रदरफोर्ड जैसे विदेशी खिलाड़ियों का IPL में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है, जिससे टीम को उनकी भूमिका पर सवाल उठ सकता है। अगर ये खिलाड़ी अपनी भूमिका में नहीं चल पाते हैं तो टीम को मजबूत विदेशी विकल्प की तलाश करनी पड़ेगी।
डेथ ओवरों में रबाडा, सिराज और अन्य तेज गेंदबाजों के आंकड़े खराब रहे हैं। इस स्थिति में गेंदबाजी की रणनीति पर ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि आखिरी ओवरों में रन रोकने के लिए सही यॉर्कर और बाउंसर की जरूरत होती है। यदि ये गेंदबाज दबाव में प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो गुजरात के लिए परेशानी बढ़ सकती है।
गुजरात की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा।












Click it and Unblock the Notifications