GT vs RR Match Prediction: गुजरात और राजस्थान के हाई-वोल्टेज मुकाबले में कौन जीतेगा आज का मैच, यहां जानिए
आईपीएल 2023 में आज रविवार, 16 अप्रैल के दिन डबल हेडर मुकाबले हैं। पहला मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा, जबकि दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे।

IPL 2023, GT vs RR: आईपीएल के 23वें मैच में आज, 16 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। गुजरात ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी, दूसरी ओर राजस्थान ने अपना पिछला मैच एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई के खिलाफ जीता था। दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ मजबूत स्थिति में नजर आ रही हैं।
गुजरात टाइटंस को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार है राजस्थान रॉयल्स
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स ने पिछले साल (2022) के आईपीएल में जहां से छोड़ा था, आज फिर वहीं से आगे बढ़ने की उम्मीद के साथ दोनों टीमें मैदान पर नजर आएंगी। पिछले साल सीजन के फाइनल मैच में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात ने राजस्थान पर जबरदस्त जीत दर्ज की थी। ऐसे में अब एक बार फिर दोनों का आमना-सामना होने जा रहा है। दोनों ही टीमों ने चार मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है।
राजस्थान से तीन बार की भिड़ंत में गुजरात जीत चुकी है सभी मुकाबले
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी और गेंजबाजी लय में है। हालांकि, रिकॉर्ड पर नजर डालें तो गुजरात मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। आईपीएल में अब तक तीन बार गुजरात और राजस्थान की भिड़ंत हुई है, और तीनों मौकों पर जीटी की जीत हुई है। हार्दिक पांड्या की टीम पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराने के बाद मुकाबले में उतर रही है, तो वहीं राजस्थान ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन रन से शिकस्त दी थी।
गुजरात और राजस्थान में से कौन जीतेगा आज का मैच
गुजरात के सभी बल्लेबाजों के बल्ले से जमकर रन बरस रहे हैं। इसके अलावा स्पिनर गेंदबाज के रूप में राशिद खान और तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी में काफी गहराई है, जिसमें जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसंग, सिमरन हिटमायर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज शामिल हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स के पास भी परिणाम बदलने वाले गेंदबाजों की भी कोई कमी नहीं है। स्पिन गेंदबाजी में यूजवेंद्र चहल और रविचंद्रन का कोई तोड़ नहीं है। ऐसे में उम्मीद है कि राजस्थान आज का मुकाबला अपने नाम कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications