GT vs RR: जयपुर में राजस्थान को मात देना गुजरात के लिए नहीं होगा आसान, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
IPL 2023, RR vs GT Match: आईपीएल का 48वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। गुजरात और राजस्थान के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

IPL 2023, RR vs GT: आईपीएल का 48वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 5 मई, शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें फिलहाल शानदार लय में हैं। जीटी और आरआर के पिछले मैच में संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम ने जीत दर्ज की थी।
चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम आज के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को उसके घर में मात देकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। वहीं राजस्थान की टीम गुजरात से लगातार दूसरा मैच जीतने की उम्मीद के साथ मैदान पर नजर आएगी। गुजरात को अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली के हाथों पांच रन से हार मिली थी।
राजस्थान को गेंदबाजी विभाग में करना होगा सुधार
दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में गुजरात की बल्लेबाजी नाकाम साबित हुई, ऐसे में टीम आज एक नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर राजस्थान का बल्लेबाजी विभाग लय में है, लेकिन गेंदबाजी में सुधार की आवश्यकता है। टीम को पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, क्योंकि तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, ऑलराउंडर जेसन होल्डर, स्पिनर युज्वेंद्रा चाहल और कुलदीप सेन ने किफायती गेंदबाजी करने में नाकाम साबित हुए।
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स का पिछले सीजन (2022) में कुल 3 बार आमना-सामना हुआ था। इस दौरान तीनों मैच गुजरात ने जीते थे। आईपीएल 2023 की बात करें तो आज दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच है। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। फिलहाल, दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं। चार में से तीन गुजरात टाइटंस ने जीते हैं, जबकि एक राजस्थान रॉयल्स ने जीता है।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, अभिनव मनोहर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी और जोशुआ लिटिल।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इवेन
संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications