GT vs PBKS: गुजरात-पंजाब किंग्स में टक्कर आज, जानिए अहमदाबाद की पिच और वेदर रिपोर्ट

GT vs PBKS Pitch and Weather: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के इस सीजन का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स का पूरी तरह से कायापलट हुआ है। इसमें कप्तान से लेकर कोच तक सब नये हैं और टीम भी नई है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स का यह पहला मुकाबला है। पिछले साल केकेआर ने उनकी कप्तानी में टाइटल हासिल किया था। गुजरात की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। शुभमन गिल ने पिछले सीजन भी गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी।

gt vs pbks

टाइटंस की बैटिंग लाइन अप में जोस बटलर, फिलिप्स जैसे प्लेयर्स हैं। गेंदबाजी में सिराज, रबाडा जैसे तूफानी गेंदबाज भी हैं। घरेलू मैदान पर फायदा भी गुजरात को मिलने वाला है। पंजाब किंग्स के लिए काम आसान नहीं कहा जा सकता है।

GT vs PBKS पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए अच्छी मानी जाती है। नियमित बाउंस से बल्लेबाजों को यहाँ उछाल के साथ खेलने में मज़ा आता है और गेंद भी बल्ले पर आसानी से आती है। स्पिनरों को भी यहाँ संघर्ष करते हुए देखा गया है। तेज गेंदबाज गति में बदलाव करते हुए पिटाई से बच सकते हैं।

GT vs PBKS वेदर रिपोर्ट

अहमदाबाद में आज आसमान साफ़ रहने वाला है। दिन में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। आर्द्रता 23 से लेकर 32 प्रतिशत तक रहने वाली है। शाम के समय मौसम गर्म नहीं रहेगा और मैदान पर ओस का प्रभाव भी देखने को मिल सकता है।

गुजरात टाइटंस टीम

जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंती यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, जैराल्ड कोएट्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर ब्रार, निशांत सिंधु

पंजाब किंग्स टीम

जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक, प्रवीण दुबे, लॉक़ी फर्ग्यूसन, जैवियर बार्टलेट, विशाल विनोद, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह ओमरज़ई, कुलदीप सेन, प्रियंश आर्य, सुर्यांश शेडगे, हारनूर सिंह, मुशीर खान, पायल अविनाश

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+