GT vs CSK Qualifier 1: फाइनल में जाने के लिए गुजरात और चेन्नई में टक्कर, जानें चेपॉक की पिच-वेदर रिपोर्ट
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का पहला क्वालीफायर मैच खेला जाना है। इस मैच में बारिश से परेशानी नहीं होगी। पिच स्पिन फ्रेंडली हो सकती है।

GT vs CSK, Pitch and Weather Update: आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी का एक बड़ा नाम हैं लेकिन हार्दिक पांड्या ने भी कम समय में ही काफी नाम कमाया है और धाकड़ कप्तानी का प्रदर्शन किया है। दोनों ही कप्तानों के बीच आज चेन्नई में बड़ा मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमों का खेल इस सीजन धाकड़ रहा है।
चेन्नई सुपर किंग्स के पास घरेलू एडवांटेज निश्चित रूप से रहेगा। चेपॉक की पिच और उसके बाद दर्शकों का शोर दोनों चीजें सुपर किंग्स के पक्ष में रहेगी। घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स को पराजित करना कहीं से भी आसान कार्य नहीं होता है। इस बार भी ऐसा हे कुछ हो सकता है।
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस टीम में गिल का बल्ला इस बार जमकर चला है। उन्होंने पिछले मैच में ही शतक जड़कर आरसीबी को बाहर कर दिया था। इसके अलावा भी कई और खिलाड़ी हैं। चेन्नई के पास भी एक लम्बी बैटिंग लाइनअप है, ऐसे में प्रयास बड़ा स्कोर खड़ा करने का होना चाहिए।
चेन्नई में मुकाबला होने के कारण बारिश और अन्य चीजों को लेकर फैन्स के मन में जिज्ञासा रहती है। कोई नहीं चाहता कि इस तरह के अहम मुकाबले में बारिश का खलल देखने को मिले। इसके अलावा पिच भी अच्छी होने की कामना की जाती है। यहां इसी पर चर्चा की गई है।
GT vs CSK Qualifier 1 पिच रिपोर्ट
एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहती है। स्पिनरों के लिए इसमें मदद रहती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को यहां ज्यादा जीत मिली है। हालांकि कुछ मौकों पर चेज करने वाली टीम को भी जीत हासिल करने का मौका मिला है। मुकाबले में हाई स्कोर देखने को शायद ही मिले। जिस टीम के स्पिनर बेहतर काम करेंगे, उनकी जीत के आसार हैं।
GT vs CSK Qualifier 1 मौसम अपडेट
मौसम की बात की जाए, तो चेन्नई में गर्मी रहती है लेकिन आर्द्रता 90 फीसदी के करीब रहेगी। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। शाम होते-होते गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान 30 डिग्री तक चला जाएगा। दोनों टीमों के बीच एक पूर्ण मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications