BCCI को वैभव सूर्यवंशी की वजह से मिली बड़ी चेतावनी, दिग्गज ने की अपील, विनोद कांबली-पृथ्वी शॉ का भी लिया नाम

Greg Chappell On Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 14 साल के इस बल्लेबाज ने 35 गेंद में शतक जड़कर दिग्गजों का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया। वैभव सूर्यवंशी को मेगा ऑक्शन में खरीदा जाने के बाद से ही उन पर फैंस की नजरें बनी हुई थी। आईपीएल मौका मिलते ही उन्होंने अपनी छाप छोड़ने का काम किया।

आईपीएल की पहली गेंद पर जड़ा छक्का (Greg Chappell On Vaibhav Suryavanshi)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और भारत के मुख्य कोच ग्रेग चैपल ने 14 वर्षीय आईपीएल सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर अत्यधिक उम्मीदें लगाने की चेतावनी दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ डेब्यू करने वाले वैभव ने अपने खेल से फैंस का दिल जीतने का काम किया है। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छक्का लगाया और आईपीएल में धमाकेदार एंट्री की।

Vaibhav Suryavanshi 1

शतक से लूटी वाहवाही

वैभव ने 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह सबसे कम उम्र के टी-20 शतक के रूप में रिकॉर्ड बनाया और आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक दर्ज किया। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के लिए लिखते हुए चैपल ने सूर्यवंशी की धमाकेदार शुरुआत के लिए उनकी खूब प्रशंसा की, लेकिन आगाह किया कि शुरुआती सफलता की कीमत चुकानी पड़ सकती है।

ग्रेग चैपल ने बीसीसीआई को दी चेतावनी

ग्रेग चैपल ने बीसीसीआई को वैभव को लेकर चेतावनी दी है और कहा कि उसे उसे सही तरीके से संभालने की आवश्यकता है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ का जिक्र किया, जिनमें से तेंदुलकर का करियर महान रहा, जबकि कांबली और शॉ का करियर जल्दी ही टूट गया। चैपल का मानना है कि बीसीसीआई को वैभव पर अतिरिक्त ध्यान देना चाहिए, ताकि उसका करियर भी स्थिर और लंबा हो सके।

ग्रेग चैपल ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो में अपने कॉलम में सचिन तेंदुलकर की सफलता का कारण उनके मजबूत सपोर्ट सिस्टम को बताया। उन्होंने कहा कि सचिन की सफलता सिर्फ उनकी प्रतिभा पर नहीं, बल्कि उनके शांत स्वभाव, समझदार कोच और परिवार के सहयोग पर भी निर्भर थी। इसके विपरीत, विनोद कांबली, जो उतने ही प्रतिभाशाली थे, प्रसिद्धि और अनुशासन के बीच संतुलन बनाने में संघर्ष कर रहे थे। चैपल ने पृथ्वी शॉ का भी जिक्र किया जो टेलेंटेड होने के बावजूद अपनी पहचान नहीं बना सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+