IND vs AUS: गाबा टेस्ट मैच बारिश के बाद ड्रॉ, ऑस्ट्रेलिया के हाथ लगी निराशा
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में चल रहे तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल कर दिया। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने तूफानी गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ध्वस्त हो गई। दूसरी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी घोषित कर भारत को वापस खेलने बुला लिया, इसके बाद बारिश ने खलल डाला और मैच ड्रॉ हो गया।
भारत की पहली पारी 260 रनों पर समाप्त हो गई। इसके बाद बारिश और लाइटनिंग की वजह से गेम रोक दिया गया था। वापस मैच शुरू होने पर आकाश दीप और बुमराह ने कहर बरपा दिया। दोनों ने नई गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया और आउट भी कर दिया।

मैकस्वीनी और ख्वाजा क्रमशः 4 और 8 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद लाबुशेन ने 1 रन बनाया। मिचेल मार्श और स्टीव स्मिथ का बल्ला भी नहीं चल पाया। ये दोनों क्रमशः 2 और 4 पर चलते बने। इस तरह कंगारुओं ने अपने 5 विकेट महज 33 रनों पर ही गंवा दिए, इसके बाद ट्रेविस हेड 17 रन बनाकर छठे विकेट के रूप में आउट हुए।
हेड ने पहली पारी की तरह यहाँ भी कमाल दिखाने का प्रयास किया था लेकिन ऐसा नहीं कर पाए। सिराज ने उनको आउट कर दिया। इस तरह कंगारुओं ने अपना छठा विकेट 60 रन के निजी स्कोर पर गंवा दिया। इसके बाद कमिंस ने आकर तेज गति से 22 रन बनाए।
7 विकेट पर 89 के स्कोर पर पारी घोषित कर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वापस बैटिंग करने के लिए बुला लिया। टीम इंडिया को 54 ओवरों में 275 रनों का लक्ष्य दिया गया। दूसरी पारी में भारत के लिए बुमराह ने 3 विकेट झटके। सिराज और आकाश दीप ने 2-2 विकेट झटके।
इससे पहले भारत के लिए अंतिम विकेट के लिए बुमराह और आकाश दीप ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 47 रनों की भागीदारी की। दोनों ने मिलकर फ़ॉलोऑन बचा लिया और ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारतीय टीम की पहली पारी 260 रनों के कुल स्कोर पर समाप्त हुई और ऑस्ट्रेलिया को फिर से बैटिंग करने आना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications