जन्मदिन के 3 दिन बाद ही ट्रेन के सामने कूदा दिग्गज क्रिकेटर, मौत को लेकर हैरान करने वाला खुलासा
Graham Thorpe Death News: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्राहम थोर्प की मौत के बारे में एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आ रही है। 5 अगस्त को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके निधन की घोषणा की थी। इसके बाद से क्रिकेट जगत सदमे में है। हालांकि, 12 अगस्त को थोर्प के परिवार ने खुलासा किया कि उन्होंने आत्महत्या की थी, जिसके बाद फैंस का दिल टूट गया।
तनाव से तंग आकर किया सुसाइड
थोर्प की पत्नी अमांडा ने टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पति लंबे समय से अवसाद और तनाव से जूझ रहे थे। पत्नी और दो बेटियां उन्हें बहुत प्यार करती थीं। लेकिन परिवार होने के बावजूद भी थोर्प खुद पर काबू नहीं पा सके। अमांडा ने शेयर किया कि उन्हें लगा कि शायद हम उनके बिना बेहतर तरीके से रह पाएंगे लेकिन हम इस बात से दुखी हैं कि उन्होंने ऐसा निर्णय लिया और अपनी जान ले ली।

ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
जांच में अब थोर्प को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि 4 अगस्त को लंदन के सरे काउंटी के एशर रेलवे स्टेशन पर थोर्प ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मेडिकल ऑफिसर ने पुष्टि की है कि थोर्प को कई गंभीर चोटें लगी थीं, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। ऐसा उन्होंने अपने जन्मदिन के ठीक तीन दिन बाद किया।
रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि 4 अगस्त को सुबह करीब 8:30 बजे अधिकारियों को रेलवे ट्रैक पर हुई घटना की जानकारी मिली। आपातकालीन सेवाएं एशर रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं, जहां पैरामेडिक्स ने थोर्प की जांच की और उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया। ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने यह जानकारी मेडिकल ऑफिसर को दी।
थोर्प का ऐसा रहा क्रिकेट करियर
ग्राहम थोर्प एक प्रमुख बाएं हाथ के बल्लेबाज थे जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 182 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने 100 टेस्ट मैचों में 16 शतकों के साथ 6744 रन बनाए। इसके अलावा, उन्होंने 82 वनडे मैचों में 21 अर्धशतकों के साथ 2380 रन बनाए। 341 मैचों में फैले अपने प्रथम श्रेणी करियर में, थोर्प ने 49 शतकों सहित 21937 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications