सचिन, सहवाग, द्रविड़ और कोहली से ज्यादा है वह खतरनाक, इंग्लिश गेंदबाज नहीं करना चाहता गेंदबाजी
Cheteshwar Pujara: भारत में आकर किसी विदेशी टीम के लिए टेस्ट मैच जीतना बड़ा मुश्किल काम होता है। टीमों के हाथ-पाँव फूल जाते हैं। ग्यारह सालों से भारतीय टीम अपने घर में टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। अंतिम बार इंग्लैंड ने भारत को उनके घर में आकर सीरीज हराई थी।
इंग्लैंड के स्पिनरों ने डोमिनेट किया था। ग्रेम स्वान उनमें अहम थे। चार मैचों में उनके नाम 20 विकेट थे और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे। इंग्लैंड के लिए टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वह छठे स्थान पर हैं। उनके नाम 255 विकेट हैं। स्वान ने उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया, जिनके सामने वह गेंदबाजी नहीं करना चाहते।

स्वान ने सचिन, द्रविड़, कोहली और सहवाग का नाम नहीं लेते हुए एक चौंकाने वाला नाम बताया है, जिनके सामने वह गेंदबाजी करना पसंद नहीं करते थे। स्वान ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट से बातचीत में बताया कि वह चेतेश्वर पुजारा के सामने गेंदबाजी करना पसंद नहीं करते।
उन्होंने कहा कि पुजारा की टाँगे काफी फुर्तीली हैं। यह थोड़ा अजीब है कि उनके पास सचिन, लक्ष्मण, सहवाग, कोहली हैं लेकिन मैं जिसके सामने गेंदबाजी करना पसंद नहीं करता वह खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा हैं। स्वान की बात सही भी है क्योंकि कदमों का इस्तेमाल करते हुए पुजारा स्पिनरों को बड़ी सहजता से खेल जाते हैं।
फ़िलहाल पुजारा टीम में नहीं हैं। वह पिछली वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के बाद से टीम में शामिल नहीं किये गए हैं। वह रणजी ट्रॉफी में खेलते एक बार फिर से बड़ा शतक जड़कर टीम में आने का प्रयास करते हुए दिखे हैं। सौराष्ट्र के लिए रणजी में उन्होंने नाबाद दोहरा शतक जमाते हुए दर्शा दिया कि अभी दमखम बाकी है। पुजारा टीम में आ सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके होने से टीम इंडिया को मजबूती मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications