Good News: युवराज सिंह बने पापा, पत्नी हेजल कीच ने दिया बेटे को जन्म, इंस्टा पर लिखी खास बात
नई दिल्ली, 26 जनवरी। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह अब पिता बन गए हैं, उनकी पत्नी हेजल कीच ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया। युवराज ने खुद सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी अपने फैंस को दी है। युवी ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस को बताया कि 'हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया है। युवी ने इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया है, इसके साथ-साथ उन्होंने अपने फैंस से प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करने की गुजारिश की है।'

हेजल कीच ने दिया बेटे को जन्म
आपको बता दें कि युवराज और हेजल ने साल 2016 में शादी की थी। मालूम हो कि पिछले दिनों हैजल कीच के बर्थडे सेलब्रेशन की तस्वीरें जब वायरल हुई थीं, तब उन फोटो में हैजल थोड़ी सी मोटी दिखाई पड़ रही थीं, तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि हेजल गर्भवती हैं, हालांकि युवराज और हेजल ने इस बारे में कुछ कहा नहीं था।

युवराज और हेजल के बधाई दे रहे हैं फैंस
फिलहाल जूनियर युवी के आने से युवराज के फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं और वो दिल खोलकर युवराज और हेजल के बधाई दे रहे हैं।

'मैं जब भी मां बनूंगी, सबको जरूर बताऊंगी'
इससे पहले कई बार हेजल के प्रेग्नेंट होने की खबरें उड़ी थीं, जिन पर हेजल ने कहा था कि 'हम जब भी मम्मी-पापा बनेंगे तो जोरदार ढंग से उसकी घोषणा करेंगे, फिलहाल ये हमारा निजी फैसला होगा, मुझे समझ नहीं आता कि लोग इस तरह से कैसे किसी के बारे में कुछ भी सोच लेते हैं । मैं जब भी मां बनूंगी, सबको जरूर बताऊंगी,उस दिन का हम भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल अभी अफवाएं फैलाना बंद कर दीजिए।'
हेजल बेहतरीन मॉडल रह चुकी हैं
मालूम हो कि हेजल मूल रूप से ब्रिटिश की रहने वाली मॉडल-अभिनेत्री हैं। हेजल के पापा ब्रिटिश हैं जबकि मां भारतीय मूल की मॉरीशस में रहने वाले परिवार से हैं। उनकी मां का परिवार भारत के यूपी और बिहार से ताल्लुक रखता है और इसी कारण हेजल की जड़ें इंडिया से जुड़ी हुई हैं। हेजल बेहतरीन मॉडल रह चुकी हैं और इसी वजह से उन्हें साउथ और हिंदी की फिल्मों में एंट्री मिली थी, उन्होंने कई टीवी शोज में भी काम किया है. जिसमें 'बिग बॉस' और 'झलक दिखला जा'...जैसे चर्चित शोज शामिल हैं।
2011 की हिंदी फिल्म 'बॉडीगार्ड'
वो हैरी पॉटर कि कई सीरीज में भी एक्टिंग कर चुकी हैं, जिनके नाम हैं हैरी पॉटर एंड द फिलॉसोफर्स स्टोन, हैरी पॉटर एंड द चैम्बर ऑफ सीक्रेट्स' और हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ अज्काबान। हेजल को पहला ब्रेक 2007 में तमिल फिल्म 'बिल्ला' में मिला लेकिन भारत में वो लाइमलाइट में आईं 2011 की हिंदी फिल्म 'बॉडीगार्ड' से जिसमें उन्होंने करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड का रोल किया था।












Click it and Unblock the Notifications