Glenn Maxwell: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज बाहर रह सकते हैं मैक्सवेल, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका
Glenn Maxwell ODI series against India: इस साल 8 अक्टूबर को आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। लेकिन वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय दौरे पर आएगी। भारतीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 22 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने आएगी। वर्ल्ड कप से पहले ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम होगा।
22 सितंबर से सीरीज का आगाज: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर से किया जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच पहला मुकाबला मोहाली के मैदान पर खेला जाएगा। इस साल वर्ल्ड कप के मुकाबले भी भारतीय पिचों पर होने वाले हैं। ऐसे में इन दोनों देशों के पास वर्ल्ड कप से पहले खुद को तैयार करने का यह शानदार मौका होगा।

मैक्सवेल का खेलना मुश्किल: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैक्सवेल के टखने की चोट अभी ठीक नहीं हुई है जिसके चलते उन्होंने भारत दौरे से बाहर रखा जा सकता है। दक्षिण के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज में भी मैक्सवेल टीम का हिस्सा नहीं हैं। मैक्सवेल दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गए थे, लेकिन 4 दिन में ही वापस लौट आए थे। ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले टीम मैनजमेंट मैक्सवेल को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है।
फ्री में देख सकेंगे मैच: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज को ऑनलाइन जियो सिनेमा पर फ्री में देखा जा सकता है। इससे पहले जियो भारकत-वेस्टइंडीज मुकाबले को फ्री में दिखाया था। अब भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का मजा भी फैंस फ्री में उठा सकेंगे। वहीं टीवी पर स्पोर्ट्स 18 पर इस सीरीज का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
वनडे सीरीज का ऐसा है शेड्यूल
पहला वनडे: 22 सितंबर 2023, मोहाली, 1.30 बजे से
दूसरा वनडे: 24 सितंबर 2023, इंदौर, 1.30 बजे से
तीसरा वनडे: 27 सितंबर 2023, राजकोट, 1.30 बजे से












Click it and Unblock the Notifications