बर्थडे पार्टी में चोटिल हुए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, करीब एक महीने तक क्रिकेट से रहेंगे दूर
Glenn maxwell injury टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, टीम के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के साथ एक हादसा हो गया है, जिसकी वजह से अब उन्हें लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहना होगा। जानकारी के मुताबिक, ग्लेन मैक्सवेल एक बर्थडे पार्टी के दौरान चोटिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान मैक्सवेल के बाएं पैर में फ्रैक्चर आया है और उनकी सर्जरी हुई है। अब इस बात की आशंका जताई जा रही है कि मैक्सवेल अगले कुछ महीनों के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 34 वर्षीय मैक्सवेल शनिवार रात अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। यहां पार्टी में उनका पैर फिसला और वो गिर गए। इसके बाद उन्हें मेलबर्न के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि इस सर्जरी के बाद मैक्सवेल करीब एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऐसे में वो अगले सप्ताह से शुरू होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
टी20 वर्ल्ड कप में फेल रहे थे मैक्सवेल
आपको बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल का आगामी वनडे सीरीज से पहले चोटिल हो जाना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बड़ा झटका है। हालांकि ग्लेन मैक्सवेल अभी आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं, लेकिन वो फिर भी टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। टी20 वर्ल्ड कप में मैक्सवेल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टी20 वर्ल्ड कप की चार पारियों में उन्होंने महज 118 रन बनाए। इनमें एक अर्धशतक भी शामिल था। उनके बल्ले से 161.64 के स्ट्राइक रेट से रन निकले। मैक्सवेल के साथ-साथ टीम के बाकि खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन निराशाजनक ही था। इसी वजह से डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई।












Click it and Unblock the Notifications