Rishabh Pant Birthday: ईशा नेगी ने खुल्लम खुल्ला किया प्यार का इजहार, खास अंदाज में किया बर्थडे विश

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत का आज 25वां बर्थडे है। वर्तमान और पूर्व के लेकर उनके फैंस लगातार पंत को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: Isha Negi, Rishab pant- टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत का आज 25वां बर्थडे है। वर्तमान और पूर्व के लेकर उनके फैंस लगातार पंत को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन इस बीच एक खास बधाई ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने इंस्टाग्राम पर एक खास स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने पंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और साथ ही खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार भी किया है। ईशा के इस अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

ईशा ने शेयर की स्टोरी

ईशा ने शेयर की स्टोरी

ईशा नेगी ने इंस्टाग्राम पर आज एक स्टोरी शेयर की। इस वीडियो में पंत पहले तो एक कार में और उसके बाद रेस्टोरेंट में बैठे नजर आ रहे हैं। इस स्टोरी पर ईशा ने खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार किया। इस वीडियो पर ईशा ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय लव' और इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। उन्होंने इस स्टोरी पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को टैग भी किया है। बता दें कि यह कपल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा है। दोनों पहले भी सोशल मीडिया पर कई बार प्यार का इजहार कर चुके हैं।

उर्वशी ने भी किया विश

उर्वशी ने भी किया विश

ईशा के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने पंत को बर्थडे विश किया है। हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी का नाम स्पष्ट नहीं किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह फ्लाइंग किस देती हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने कैप्शन में हैप्पी बर्थडे भी लिखा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभिनेत्री ने भारतीय विकेटकीपर को ही विश किया है। इससे पहले कुछ दिनों पहले ही पंत और उर्वशी के बीच विवाद सामने आया था। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने एक वीडियो जारी कर क्रिकेटर से माफी मांगी थी।

ऋषभ पंत का करियर

ऋषभ पंत का करियर

ऋषभ पंत ने अपने करियर में अब तक 31 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 53 पारियों में उन्होंने 43.32 की औसत और 72.65 के स्ट्राइक रेट से 2123 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 10 अर्धशतक और 5 शतक लगाए हैं। 27 वनडे में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने 36.52 की औसत और 108.80 के स्ट्राइक रेट से 840 रन बनाए हैं। एकदिवसीय में उन्होंने 5 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। वहीं 61 टी20 इंटरनेशनल की 51 पारियों में उन्होंने 23.94 की औसत और 126.21 के स्ट्राइक रेट से 934 रन बनाए हैं। क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में पंत ने 3 अर्धशतक लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+