गौतम गंभीर की जिद्द ने दिला दी चैम्पियंस ट्रॉफी, 5 बड़े फैसले जिनसे मिला 12 साल बाद ODI ख़िताब

IND vs NZ: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दुबई में हराते हुए जीत दर्ज कर ली और रोहित शर्मा की काफी वाहवाही हो रही है लेकिन यहाँ गौतम गंभीर के योगदान को कम नहीं आँका जा सकता है। गौतम गंभीर ने टीम में ऐसे कई बदलाव किये, जिसका नतीजा सबके सामने है।

हालांकि बदलावों के दौरान गंभीर के ऊपर सवाल खड़े हुए थे लेकिन उन्होंने चुपचाप अपने काम पर ध्यान दिया और सभी बातों को अनसुना कर दिया। गौतम गंभीर की जिद्द ने चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया को टाइटल दिला दिया। उनके पांच बड़े फैसलों पर नजर जरूर डालना चाहिए।

gautam gambhir

टीम में स्पिनरों को लाना

भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए जा रही थी, तो सवाल थे कि ऑल राउंडरों सहित पांच स्पिनरों को लाने की क्या जरूर है। वरुण चक्रवर्ती को बुमराह के बाहर होने पर शामिल किया गया था। उस समय काफी बातें उठीं लेकिन वरुण चक्रवर्ती का चयन सही साबित हो गया। उनको प्लेइंग इलेवन में लाकर गंभीर ने क्रिकेटिंग अनुभव का परिचय दिया।

ऋषभ पंत को बाहर रखना

पंत बतौर विकेटकीपर साथ गए थे लेकिन उनको बाहर ही रखा गया और केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता रहा। राहुल की कीपिंग खराब रही लेकिन बैटिंग में मौका मिलने पर उन्होंने धांसू प्रदर्शन किया। फाइनल में भी राहुल ने फिनिशंग टच दिया।

अक्षर पटेल का इस्तेमाल

लेफ्ट-राईट कॉम्बिनेशन के लिए अक्षर पटेल को बैटिंग में नम्बर पांच पर भेजा गया और इसका भी लाभ मिला। अक्षर पटेल ने अपनी छोटी और उपयोगी पारियों से टीम के लिए काम कर दिया। फाइनल मुकाबले में अक्षर पटेल ने 29 रनों की पारी खेली।

एक तेज गेंदबाज का फैसला

टीम की प्लेइंग इलेवन में शमी को ही बतौर विशेषज्ञ तेज गेंदबाज शामिल किया गया और यह निर्णय कारगर साबित हुआ। भारत के सामने आने वाली हर टीम को स्पिनरों के सामने खासी परेशानी का सामना करना पड़ा और टीम इंडिया की खिताबी जीत में एक तेज गेंदबाज और बाकी स्पिनर वाला फॉर्मूला काम कर गया।

विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ जाना

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित कर ली, तब यह लगने लगा था कि फाइनल तक टीम यही रहेगी। ऐसा ही देखने को मिला। भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ और विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ जाने का फैसला लिया गया। बेंच वाले प्लेयर्स बेंच पर ही बैठे रह गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+