गौतम गंभीर ने न्यूजीलैंड को दी चुनौती, कोच बनने के बाद पहली बार कही ऐसी तीखी बात
IND vs NZ: घरेलू सरजमीं पर बांग्लादेश को बुरी तरह रौंदने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 16 अक्टूबर से शुरू होगा। पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा। कीवी टीम के लिए काम आसान नहीं होगा।
इस बीच भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी अपना रंग दिखा दिया है। गौतम गंभीर की तरफ से एक ऐसी बात कही गई है, जिसने न्यूजीलैंड को सोचने पर मजबूर कर दिया होगा। कीवी टीम को गौतम गंभीर ने साफ़ शब्दों में चुनौती दे डाली है।

गौतम गंभीर ने कीवी टीम को कहा है कि विराट कोहली रनों के भूखे हैं। गंभीर ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा कि विराट कोहली हमेशा की तरह भूखे हैं। उम्मीद है कि वे यहाँ और ऑस्ट्रेलिया में रन बनाएंगे। हम जानते हैं, कि उस फेज तक जाने के बाद वह किस तरह निरंतरता के साथ प्रदर्शन कर सकते हैं।
गौतम गंभीर ने आक्रामक क्रिकेट खेलने पर जोर दिया और कहा कि हम अपने प्लेयर्स को आक्रामक क्रिकेट खेलने से नही रोकेंगे। भले ही टीम 100 रनों पर ऑल आउट हो जाए। हम ज्यादा चिंतित नहीं हैं और तब भी टीम को संभाल लेंगे।
गंभीर ने यह भी कहा कि हमारे पास ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो दिन में 400 का स्कोर खड़ा कर सके और ऐसे प्लेयर्स भी हैं, जो दो दिन खेलकर टेस्ट को ड्रॉ कर सके। उसी तरह की क्रिकेट हम खेलना चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के हिसाब से यह सीरीज काफी अहम है। टीम इंडिया इन तीन मैचों में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है। ऑस्ट्रेलिया में खेलने जाने से पहले भारत के पास सीरीज जीतकर WTC फाइनल का टिकट कटाने का सुनहरा मौका है। टीम इंडिया क्लीन स्वीप करने का पूरा प्रयास करेगी। दोनों टीमें पहले टेस्ट के लिए तैयारियों में जुटी हैं।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।












Click it and Unblock the Notifications