वो पुजारा का रिप्लेसमेंट है, नंबर 3 पर परफेक्ट रहेगा- गंभीर ने बताया टेस्ट में बल्लेबाज का नाम
नई दिल्ली, 24 फरवरी: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत ने चेतेश्वर पुजारा को लंबा मौका देने के बाद बाहर कर दिया है। भारतीय टीम चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाजों को लंबे समय से ढो रही थी और इसमें रिद्धिमान साहा का नाम भी शामिल है। इन तीनों ही खिलाड़ियों की उम्र काफी ज्यादा है और इनका प्रदर्शन ऐसा नहीं है की इनके लिए युवाओं को बेंच पर बैठा दिया जाए। श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभ्मन गिल और प्रियंक पांचाल जैसे युवाओं को मौका दिया गया है।

भारतीय क्रिकेट ट्रांसफॉरमेशन पीरियड से गुजर रहा है
चयन समिति के इस फैसले से पता चलता है कि भारतीय टीम एक नए युग की ओर देख रही है और इस समय भारतीय क्रिकेट ट्रांसफॉरमेशन पीरियड से गुजर रहा है। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहने टेस्ट मैचों की प्लेइंग इलेवन में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे और टीम इंडिया को अब तीसरे और पांचवें नंबर पर इनके रिप्लेसमेंट भी खोजने होंगे। इस बीच गौतम गंभीर ने बताया कि नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए चेतेश्वर पुजारा का आदर्श रिप्लेसमेंट कौन हो सकता है।

चेतेश्वर पुजारा का आदर्श विकल्प-
गौतम गंभीर ने यहां पर श्रेयस अय्यर का नाम लिया है और बताया है न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पहली पारी में श्रेयस ने शतक लगाया था। गंभीर ने कहा है हर कोई इस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सकता। गौतम गंभीर ने बाइजू क्रिकेट लाइव शो पर बात करते हुए यह बात कही थी। उन्होंने कहा अय्यर अभी तक शानदार रहे हैं उनके पास हर तरह के शॉट है और मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने के लिए मानसिकता भी मौजूद है। भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर को यह भी यकीन है कि अय्यर पारी को अच्छे से बुन सकते हैं और एंकरिंग का रोल निभा सकते हैं इसलिए वे भारतीय बल्लेबाजी क्रम पर नंबर 3 के परफेक्ट बल्लेबाज हो सकते हैं।

गंभीर ने नाम लिया- श्रेयस अय्यर
गौतम गंभीर ने कहा कि मैं नहीं देखता की आखिर श्रेयस अय्यर प्लेइंग इलेवन में चेतेश्वर पुजारा को रिप्लेस क्यों नहीं कर सकते। इसमें कोई शक नहीं है कि श्रेयस अय्यर ने अपना टेस्ट करियर बहुत ही अच्छे तरीके से शुरू किया और ऐसे 16वें खिलाड़ी बन गए जिन्होंने भारत के लिए पहले टेस्ट मैच खेलते हुए शतक लगाया। इस लिस्ट में मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरभ गांगुली, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन और पृथ्वी शाह जैसे सितारों के नाम है। ये सभी लोग दिग्गज बने हैं लेकिन पृथ्वी शा का करियर अभी अधर में लटका हुआ है।

पहली ही पारी में झलक दिखा दी है-
जब श्रेयस अय्यर ने अपने पहले टेस्ट मैच में बैटिंग की थी तो वह कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे और विराट कोहली को आराम दिया गया था जिसके चलते श्रेयस अय्यर कोहली के स्थान पर आए थे। उन पर काफी दबाव था तो उम्मीद भी बहुत ज्यादा थी लेकिन उन्होंने 171 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली जिसमें 13 चौके व दो छक्के लगाए गए। उन्होंने दूसरी पारी में भी 65 रनों की पारी खेली और अब वे श्रीलंका के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा की जगह लेने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications