रोहित-कोहली को लेकर गौतम गंभीर का सीधा जवाब, वर्ल्ड कप के लिए कोच के बयान से फैन्स होंगे नाराज़

Gautam Gambhir: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम की 2-0 से सीरीज जीत के बाद कोच गौतम गंभीर प्रेस वार्ता में आए। गौतम गंभीर को वर्ल्ड कप 2027 के वर्ल्ड कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा के खेलने को लेकर सवाल किया गया। इस पर गौतम गंभीर का सीधा जवाब आया।

गंभीर ने बिना बहाना बनाये जवाब देते हुए कहा कि फिलहाल इस मूमेंट में जीना जरूरी है। अभी दोनों को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है और उम्मीद है कि वहां उनका गेम अच्छा रहेगा। गौतम गंभीर ने वर्ल्ड कप में इन दोनों के खेलने को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।

gautam gambhir

Gautam Gambhir की सीधी बात

भारतीय कोच ने कहा कि वनडे वर्ल्ड कप अभी ढाई साल दूर हैं। इस समय वर्तमान पर ध्यान देना जरुरी है। दोनों ही शानदार खिलाड़ी हैं। उम्मीद है कि उनका दौरा सफल होगा। गंभीर ने वर्ल्ड कप की बातों को पूरी तरह से टालते हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रदर्शन को अहमियत दी है।

इससे यही पता चलता है कि गौतम गंभीर और सलेक्टर्स की नज़र में फ़िलहाल इन दोनों के लिए वर्ल्ड कप को लेकर कोई प्लान नहीं है और अटकलें भी कुछ ऐसी ही लगाई जा रही है। कोहली और रोहित शर्मा इस समय सिर्फ वनडे में की एक्टिव हैं। टेस्ट और टी20 से ये दोनों पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं।

रोहित-कोहली की फॉर्म भी अहम

यह भी देखना होगा कि आने वाले समय में रोहित और कोहली की फॉर्म कैसी रहेगी। उस समय तक रोहित शर्मा की उम्र 40 साल हो जाएगी। कोहली भी 38 साल के हो जाएंगे। यह भी देखना होगा कि दोनों तब तक सक्रिय रहते हैं या रिटायरमेंट की घोषणा करते हैं।

रोहित अभ्यास करते दिखे रहे

रोहित शर्मा को शिवाजी पार्क में अभ्यास करते हुए देखा गया था। उनके लम्बे शॉट्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया। लोगों ने उनके धमाके के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किये थे। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 19 नवंबर को खेलने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+