गौतम गंभीर के हेड कोच बनते ही बदल जाएगी भारतीय टीम? चार खिलाड़ी की होगी टीम से छुट्टी!
Team India New Head Coach: आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर जल्द ही भारतीय टीम के हेड कोच बनने वाले हैं। इस महीने के आखिर में गौतम गंभीर को लेकर बीसीसीआई की तरफ से बड़ी घोषणा की जा सकती है। मौजूदा समय में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं। लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद उनका कार्यकाल खत्म हो जाएगा, जिसके बाद टीम की जिम्मेदारी नए कोच पर होगी।
हेड कोच बनने को तैयार गौतम गंभीर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर ने टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए एक बड़ी शर्त रखी थी। सूत्रों के मुताबिक टीम इंडिया का कोच बनने के लिए गौतम गंभीर ने जो शर्त रखी थी उसे बीसीसीआई ने मान ली है। ऐसे में गौतम गंभीर के कोच बनते ही टीम इंडिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। गौतम गंभीर अपनी पंसद के लोगों के साथ टीम को आगे बढ़ाते नजर आएंगे।

बीसीसीआई ने मानी बड़ी शर्त
रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई और गौतम गंभीर के बीच सहमती बन गई है। राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम के सपोर्ट स्टाफ में बैटिंग कोच विक्रम राठौर के अलावा बॉलिंग कोच पारस महाम्ब्रे और फील्डिंग कोच टी. दिलीप का नाम था। अब गौतम गंभीर के आने पर ये सपोर्ट स्टाफ हटाए भी जा सकते हैं। ऐसे में गौतम गंभीर खुद सपोर्ट स्टाफ का चयन करेंगे।
गौतम गंभीर से ICC ट्रॉफी की उम्मीद
बता दें कि गौतम गंभीर ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 का चैंपियन बनाया था। कोलकाता नाइट राइडर्स में गौतम गंभीर ने साल 2024 में बतौर मेंटोर ज्वाइन किया था और ज्वाइन करते ही उन्होंने टीम को चैंपियन बना दिया। इससे पहले कप्तानी करते हुए कोलकाता को गौतम गंभीर ने दो बार आईपीएल का खिताब दिलाया था। साल 2012 और 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चैंपियन बनी थी।
चार खिलाड़ी की होगी टीम से छुट्टी!
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम से चार खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है। ये खिलाड़ी कौन से होंगे, इसका खुलासा अभी होना बाकी हैं। गंभीर ने अब तक कभी भी किसी टीम के हेड कोच नहीं बने हैं। आईपीएल में वह लखनऊ और केकेआर के लिए मेंटॉर रह चुके हैं। ऐसे में पहली बार गंभीर हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications