गौतम गंभीर की टीम में कोहली-धोनी की एंट्री! रोहित बाहर, यहां जानें सभी नाम

Gautam Gambhir picks all-time India XI: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों ब्रेक पर है। वह फैमिली के साथ वेकेशन पर हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद पर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस बीच गौतम गंभीर ने अपनी आल टाइम वनडे 11 टीम की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपनी टीम में भारतीय दिग्गजों को जगह दी है। गौतम गंभीर की इस टीम में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल हैं।

रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह

वनडे फॉर्मेट में तीन दोहरा शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा को गौतम गंभीर ने अपनी टीम में जगह नहीं दी है। गौतम गंभीर की टीम में उनके साथ वीरेंद्र सहवाग ओपनर के तौर पर मौजूद हैं, यही वजह है कि रोहित शर्मा को टीम में जगह नहीं मिली। तीसरे नंबर पर उन्होंने राहुल द्रविड़ को चुना, जो अपने दौर में भारतीय टीम की रीढ़ माने जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज थे।

Gautam Gambhir 1

कोहली-धोनी को मिली टीम में एंट्री

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर गंभीर की टीम में चौथे नंबर पर हैं। उनके बाद पांचवें नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। युवराज सिंह इस सर्वकालिक महान टीम में छठे नंबर पर हैं। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सातवें नंबर पर जगह मिली है। अपनी बेहतरीन नेतृत्व क्षमता और फिनिशिंग स्किल्स के लिए मशहूर धोनी गंभीर की ड्रीम टीम का अहम हिस्सा हैं।

इन खिलाड़ियों को मिली जगह

गंभीर ने अपनी टीम में दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनिल कुंबले और रविचंद्रन अश्विन को स्पिनर के तौर पर चुना गया है। तेज गेंदबाजी में इरफान पठान और जहीर खान को शामिल किया गया है।

दिलचस्प बात यह है कि गंभीर ने जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल नहीं किया है। इसके अलावा भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम का कोई भी खिलाड़ी इस टीम में जगह नहीं बना पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+