हार्दिक पांड्या नहीं ये स्टार होगा टी20 World Cup में भारत का कप्तान? गौतम गंभीर ने बताया कारण
T20 World Cup 2024: वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हार बावजूद भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर चाहते हैं कि रोहित शर्मा टी20 विश्व कप 2024 में टीम का नेतृत्व करें। रोहित ने भारत को अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंचाया, जहां वे ऑस्ट्रेलिया से छह विकेट से हार गए। गंभीर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि हार्दिक पिछले एक साल से टी20I में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, गंभीर ने कहा कि रोहित और विराट कोहली दोनों को टी20 विश्व कप के लिए टीम में चुना जाना चाहिए।
गंभीर ने स्पोर्ट्सकीड़ा पर बातचीत में कहा कि, 'बिल्कुल, दोनों (कोहली और रोहित) को चुने जाने की जरूरत है, दोनों को चुना जाना चाहिए। और, इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा को कप्तान देखना चाहता हूं। हां, हार्दिक पंड्या ने टी20ई में कप्तानी की है, लेकिन मैं अभी भी टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा को कप्तानी करते देखना चाहता हूं।'

उन्होंने कहा कि, 'इस विश्व कप में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से यह दिखाया है। यदि रोहित शर्मा को चुना जाता है, तो विराट कोहली ऑटोमेटिक ही चुने जाएंगे। यदि रोहित शर्मा टी 20 विश्व कप खेलने का फैसला करते हैं, तो उन्हें एक कप्तान के रूप में चुना जाना चाहिए, न कि सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में।'
इस हफ्ते की शुरुआत में बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 23 नवंबर यानी आज से शुरू होने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को भारत का कप्तान नियुक्त किया है। सूर्यकुमार नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम का नेतृत्व करेंगे, जिन्हें विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद आराम दिया गया है और उप-कप्तान हार्दिक पांड्या, जो चोट के कारण टीम से बाहर हैं।
सूर्यकुमार टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ पहले तीन टी20I के लिए उनके उपकप्तान होंगे। श्रेयस अय्यर क्रमशः रायपुर और बेंगलुरु में आखिरी दो टी20I के लिए टीम में शामिल होंगे और वह गायकवाड़ की जगह उप-कप्तान की भूमिका संभालेंगे। टी20 विश्व कप अगले साल वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications