IND vs SL: कोहली ने लगाया दनदनाता हुआ शॉट, गौतम गंभीर का मजेदार रिएक्शन वायरल
IND vs SL: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान अपने कौशल का प्रदर्शन किया। श्रीलंका के खिलाफ वनडे से पहले कोहली के शक्तिशाली शॉट ने सभी का ध्यान खींचा, नए कोच गौतम गंभीर इससे ख़ासा प्रभावित हुए।
नेट सेशन में विराट कोहली के वीडियो का क्लिप तुरंत वायरल हो गया। गौतम गंभीर भी इस शॉट को सिर्फ देखते रह गए। अभ्यास सेशन में टीम इंडिया के दोनों दिग्गज कोहली और रोहित शर्मा उपस्थिति रहे। उनके अलावा कुलदीप यादव और केएल राहुल भी मौजूद थे।

कोहली के शॉट पर गौतम गंभीर कुछ बोल नहीं पाए लेकिन हैरान जरुर हो गए। गौतम गंभीर इस शॉट का अपनी नजरों से पीछा करते रहे। वह अंत तक इस शॉट को देखते रहे। फैन्स ने इस वीडियो को तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और किंग कोहली की तारीफ भी की।
श्रीलंका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए तैयार है। टी20 वर्ल्ड कप में ब्रेक लेने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली वापस आ गए हैं। दोनों के आने से टीम को मजबूती मिलेगी और युवा खिलाड़ियों में भी जोश और उत्साह का संचार होगा।
टी20 सीरीज में भारतीय टीम की धांसू जीत के बाद गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया एक बार फिर से धमाका करने के लिए तैयार है। भारतीय टीम की रणनीति के साथ रोहित और गंभीर का तालमेल भी देखने लायक रहने वाला है। श्रीलंका के लिए चीजें आसान नहीं होंगी।
एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में विकेटकीपर की भूमिका में कौन होगा, यह देखने वाली बात होगी। टीम इंडिया में केएल राहुल और ऋषभ पन्त है। रोहित शर्मा के सामने इन दोनों में से किसी एक को चुनना बेहद मुश्किल कार्य होने वाला है। मुकाबले के समय ही इन चीजों के बारे में पता चलेगा। शुक्रवार को ही पहला मुकाबला खेला जाना है।












Click it and Unblock the Notifications