IND vs PAK: बेदम पाकिस्तान को गौतम गंभीर ने दिखाया आईना, कहा- अब इस टीम से है भारत की जंग
IND vs PAK, Gautam Gambhir: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को सबसे बड़ी राइवलरी का टैग दिया जाता रहा है। लेकिन पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान क्रिकेट का स्तर भारत के मुकाबले काफी नीचे गिरा है। जिसकी सबसे बड़ी वजह दोनों ही देश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है। भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ियों में बड़ा अंतर देखने को मिलता है।
गौतम गंभीर का बड़ा बयान: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। भारत के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी गौतम गंभीर ने भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। गौतम गंभीर के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच अब सबसे बड़ी जंग मैदान पर नहीं होती है। पाकिस्तान के मुकाबले गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया को भारत का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना है।

बेहद हो गई है पाकिस्तान की टीम: गौतम गंभीर ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान में क्रिकेट के गिरते लेवल के चलते अब भारत और पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के बीच बराबरी की कोई जंग नहीं रही है। भारत का असली दुश्मन अब पाकिस्तान नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया है। ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले मुकाबले में हमेशा से ही रोमांच देखने को मिलता है। हॉटस्टार से बातचीत में गौतम गंभीर ने कहा पहले पाकिस्तान की टीम कई बार भारत पर हावी रही है। लेकिन पिछले कुछ सालों की बात करें तो तीनों ही फॉर्मेट में भारत पाकिस्तान से बेहतर रहा है।
ऑस्ट्रेलिया से टक्कर: गौतम गंभीर ने कहा अगर पाकिस्तान की टीम भारत को हरा देती है तो इसे उलटफेर कह सकते हैं। जबकि भारत अगर पाकिस्तान को हरा देता है तो उसे उम्मीद के मुताबिक माना जा सकता है। गौतम गंभीर के मुताबिक भारतीय टीम ने पिछले कुछ सालों में अपने क्रिकेट के स्तर को काफी ऊंचा कर लिया है। गंभीर ने भारत का नया चैलेंज ऑस्ट्रेलिया को बताते हुए कहा कि क्रिकेट के लेवल पर देखे तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब परफेक्ट राइवलरी नजर आती है।












Click it and Unblock the Notifications