गौतम गंभीर पर संकट गहराया! गुस्से में लाल BCCI ले सकती है कड़ा एक्शन, क्या होगा बोर्ड का फैसला?
Gautam Gambhir: गुवाहाटी टेस्ट मैच में टीम इंडिया की करारी हार के बाद गौतम गंभीर ने प्रेस वार्ता में कुछ बातें कही थी। उन्होंने हार का दोष खुद के ऊपर लिया लेकिन चीजों को अलग तरीके से पेश किया। इस दौरान खुद को चैम्पियंस ट्रॉफी जीत का क्रेडिट तक दिया था। बीसीसीआई उनकी बयानबाजी से खुश नहीं दिख रही है।
पब्लिक भी गंभीर के काम से खुश नहीं दिख रही है। गुवाहाटी में मैच हारने के तुरंत बाद उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। टेस्ट क्रिकेट में गंभीर के प्रयोग सफल नहीं रहे। ज्यादा ऑल राउंडर टीम में रखने की रणनीति उल्टी पड़ गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार लाल गेंद क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण गौतम गंभीर पर दबाव तेजी से बढ़ रहा है, और माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें मिला मौजूदा समर्थन भी कमजोर पड़ सकता है। हालांकि, भारत की अगली घरेलू टेस्ट सीरीज़ अगस्त 2026 से पहले तय नहीं है, इसलिए BCCI फिलहाल टेस्ट फॉर्मेट से गंभीर को हटाने के पक्ष में नहीं दिख रही है।
उनको हटाने से फायदा भी कुछ नहीं होना है। सीरीज काफी समय बाद होनी है। फ़िलहाल टीम इंडिया की प्राथमिकता सफेद गेंद क्रिकेट है। दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद अगले वर्ष होने वाला टी20 वर्ल्ड कप है। उससे गंभीर का भविष्य तय हो सकता है।
अगर गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में खराब रहता है, तो उनके ऊपर एक्शन हो सकता है। बीसीसीआई उनको बाहर का रास्ता दिखा सकती है। अगले तीन महीने का समय काफी अहम है, तब तक तो गंभीर अपने पद पर बने रहेंगे।
गौतम गंभीर के सामने फ़िलहाल तो एक बड़ी चुनौती दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सफेद गेंद क्रिकेट सीरीज है, वनडे और टी20 सीरीज को मिलकर कुल आठ मुकाबले खेले जाएंगे। टीम इंडिया हर हाल में इन दोनों सीरीज में जीतने की कोशिश करेगी और कोच के लिए भी आलोचना के बीच रिजल्ट देना मुश्किल काम होगा।












Click it and Unblock the Notifications