Gautam Gambhir: 'I Kill U', किसने दी गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी? मेल में क्या लिखा है?

Gautam Gambhir: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे भारत में गुस्सा और आक्रोश भरा हुआ है, 28 निर्दोष लोगों को जिस तरह से आतंकियों ने धर्म के नाम पर मौत के घाट उतारा है, उसने इंसानियत को बुरी तरह से तार-तार कर दिया है।

धरती की जन्नत कही जाने वाली कश्मीर घाटी इस वक्त निर्दोष लोगों के खून से लाल हो हो गई है तो वहीं इस हमले के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व भाजपा सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है।

Gautam Gambhir

यह चौंकाने वाली खबर गंभीर के कार्यालय ने मीडिया को दी है, जिसमें कहा गया है कि गंभीर को ईमेल किया गया है, जिसमें लिखा है कि 'आई किल यू', ये मेल गौतम गंभीर को 'आईएसआईएस कश्मीर' की ओर से भेजा गया है।

गंभीर को मिली धमकी (Gautam Gambhir)

इस मेल के बाद गुरुवार को उन्होंने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और एफआईआर के लिए औपचारिक शिकायत दर्ज कराई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की।"

'आईएसआईएस कश्मीर' का एक आतंकी गुट है

आपको बता दें कि 'आईएसआईएस कश्मीर' का एक आतंकी गुट है, जो कि घाटी में सक्रिय है लेकिन ये दावा करता है कि ये यह इस्लामिक स्टेट का आधिकारिक गुट नहीं है। साल 2016 में ये अस्तित्व में आया था। माना जाता है कि इसमें स्थानीय लोग शामिल हैं। इसके नाम पर कश्मीर में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

श्रीनगर हमले में शामिल था 'आईएसआईएस कश्मीर'

'आईएसआईएस कश्मीर' 17 नवंबर 2017 को श्रीनगर में हुए हमले में शामिल था, जिसमें पुलिस का एक जवान शहीद हुआ था।

नवंबर 2021 में भी गंभीर को मिली थी जान से मारने की धमकी

मालूम हो कि हाल ही में फ्रांस में पारिवारिक छुट्टी मनाकर भारत लौटे गंभीर को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। नवंबर 2021 में सांसद रहते हुए गंभीर को भी इसी तरह का ईमेल मिला था। भारत के स्टार खिलाड़ी रहे गौतम गंभीर ने 22 मार्च 2019 को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ज्वाइन की थी।

9 जुलाई 2024 को गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने

इन्होंने दिल्ली से एमपी का चुनाव जीता और संसद पहुंचे थे। 2 मार्च 2024 को इन्होंने राजनीति को अलविदा कहा और वापस क्रिकेट की दुनिया में एक्टिव हो गए। 9 जुलाई 2024 को गौतम गंभीर दिग्गज राहुल द्रविड़ के उत्तराधिकारी के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच बने।

'पद्म श्री' से सम्मानित हो चुके हैं गौतम गंभीर (Gautam Gambhir)

उनकी अगुवाई में भारत ने 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीता और तीसरी बार इस ट्रॉफी को जीतकर सफलता का नया इतिहास रचा। 2003 से 2016 के बीच क्रिकेट के सभी फार्मेट में खेलने वाले गौतम गंभीर साल 2019 में भारत के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक 'पद्म श्री' से सम्मानित किया जा चुका है।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+