टीम इंडिया को मिल गया नया गेंदबाजी कोच! गौतम गंभीर ने BCCI को सौंपा इस पूर्व RCB स्टार का नाम

गौतम गंभीर को बीसीसीआई (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। भारतीय टीम में गंभीर का आना कई बड़े बदलाव का संकेत देता है, जिनकी शुरुआत अब हो चुकी है। इस बीच गंभीर की टीम में आने वाले गेंदबाजी कोच का नाम सामने आ गया है।

कौन होगा भारतीय टीम का गेंदबाजी कोच
वैसे तो केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर गौतम गंभीर की प्राथमिकताओं में से एक हैं, लेकिन कथित तौर पर वह भारतीय टीम में गेंदबाजी कोच के रूप में भारत और आरसीबी (RCB) के पूर्व तेज गेंदबाज आर विनय कुमार को भी चाहते हैं।

gautam gambhir

गंभीर ने आर विनय कुमार का नाम सौंपा
रेवस्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर ने बीसीसीआई को गेंदबाजी कोच के रूप में आर विनय कुमार का नाम सौंपा है। गंभीर का कोचिंग कार्यकाल श्रीलंका सीरीज से शुरू हो रहा है, इसलिए बीसीसीआई को गंभीर द्वारा की गई सिफारिशों पर तेजी से काम करना होगा।

42 वर्षीय गंभीर ने हेड कोच के पद पर चयन होने के बाद कहा कि वह बीसीसीआई, क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, सहयोगी स्टाफ और, सबसे महत्वपूर्ण रूप से खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि, 'क्योंकि हम आगामी टूर्नामेंटों में सफलता हासिल करने की दिशा में काम कर रहे हैं।'

श्रीलंका दौरे के साथ टीम में दिखेगा गंभीर का असर
भारतीय कोच के रूप में गंभीर का पहला काम 27 जुलाई से शुरू होने वाले तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों के लिए श्रीलंका का दौरा होगा।

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने एक बयान में कहा कि, 'बोर्ड पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को टीम के साथ उनके शानदार प्रदर्शन के लिए धन्यवाद देना चाहता है। टीम इंडिया अब एक नए कोच- गौतम गंभीर के नेतृत्व में एक यात्रा पर निकल पड़ी है।'

बोर्ड ने कहा कि अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक की क्रिकेट सलाहकार समिति ने मंगलवार को सर्वसम्मति से गंभीर की सिफारिश की। बीसीसीआई ने 13 मई को इस पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।

ये भी पढ़ें- Indian Cricket Team: गंभीर के बाद एक और दिग्गज एंट्री के लिए तैयार! जानें कौन हो सकता है नया सपोर्टिंग स्टाफ

बिन्नी ने कहा कि, ' क्रिकेट के प्रति उनका अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता उन्हें हमारी टीम को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श उम्मीदवार बनाती है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में टीम इंडिया आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेगी और देश को गौरवान्वित करेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+