'यह जुआ होगा...,' वर्ल्ड कप की प्लेइंग-11 में सूर्यकुमार के चयन को लेकर गंभीर ने दिया चौंकाने वाला बयान

वर्ल्ड कप 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने शानदार जीत के साथ 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फॉर्म में फिर से वापसी की है। सूर्या ने 49 गेंदों में 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस बीच सलामी बल्लेबाज को लेकर गौतम गंभीर ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

गौतम गंभीर का मानना है कि अगर भारत विश्व कप के लिए सूर्यकुमार यादव को अपनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाना चाहता है तो उन्हें सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने की जरूरत है। गंभीर को लगता है कि सूर्यकुमार का सर्वश्रेष्ठ तब आएगा जब उन्हें टी20 क्रिकेट जैसी स्थिति में बल्लेबाजी करने के लिए कहा जाएगा, जब भारतीय पारी में लगभग 15-20 ओवर बचे हों।

 suryakumar yadav

उनका मानना है कि मेन इन ब्लू स्काई को पीछे रख सकता है और उसके पहले रवींद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या को लाया जा सकता है। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव के बारे में क्या कहा कि, 'अगर सूर्यकुमार यादव आपकी पहली प्लेइंग इलेवन में हैं, तो मैं चाहूंगा कि वह 6-7 नंबर पर बल्लेबाजी करें, लेकिन बड़ा सवाल यह होगा कि नंबर 5 पर कौन बल्लेबाजी करेगा।'

उन्होंने कहा कि, जडेजा नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, हार्दिक 6 नंबर पर और सूर्यकुमार फिनिशर के रूप में हैं, जहां वह अंतिम 15-20 ओवरों में बल्लेबाजी कर सकते हैं।' लेकिन यह तय करना एक बड़ा जुआ होगा कि आप जडेजा को नंबर 5 पर चाहते हैं और सूर्यकुमार को नंबर 7 पर चाहते हैं। इससे टॉप चार पर बहुत अधिक जिम्मेदारी आ जाएगी।'

ये भी पढ़ें- 'समय किसी के लिए नहीं रुकता...,' श्रीसंत ने क्यों लगा दी टीम इंडिया के इस खिलाड़ी की क्लास? दी ये नसीहत

मोहाली में अपने प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार ने अपनी गलतियों पर बताया कि, मुझे लगता है मैं थोड़ी जल्दी कर रहा था। इस बार मैंने सोचा, चलो थोड़ा और समय लेकर धीरे-धीरे आगे बढ़ें और क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करने की कोशिश करें।' इस मैच में सूर्यकुमार अपने प्रदर्शन को लेकर काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इसे जारी रखने की कोशिश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+