गौतम गंभीर ने रोहित-कोहली को लेकर दिया बड़ा संकेत, वर्ल्ड कप 2027 पर दिया दो टूक जवाब

Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के दो सबसे बड़े सितारों, रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर अपना रुख स्पष्ट किया है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में मिली हार को लेकर बयान आया है।

अंतिम मैच में रोहित शर्मा ने शतक जमाया था, कोहली ने भी नाबाद फिफ्टी जमाई थी। गंभीर के मुताबिक़ व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम के प्रदर्शन से ऊपर नहीं देखा जाना चाहिए। उनके अनुसार टीम का प्रदर्शन हमेशा ऊपर होता है।

gautam gambhir

​उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि वह कभी भी हार हुई सीरीज़ में व्यक्तिगत शतकों का जश्न नहीं मना सकते। हेड कोच ने रोहित शर्मा के शतक (121* रन) और विराट कोहली की 74 रनों की शानदार पारी की तारीफ की और कहा कि सिडनी में उन दोनों की साझेदारी शानदार और क्लीनिकल थी।

'टीम जीते तभी होना चाहिए खुश'

​गंभीर के मुताबिक कोच की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह टीम को हमेशा 'बड़ी तस्वीर' दिखाए। उनका मानना है कि खिलाड़ी तभी पूरी तरह खुश हो सकते हैं जब उनका प्रदर्शन टीम को जीत दिलाए। यह बयान स्पष्ट करता है कि अब भारतीय ड्रेसिंग रूम में 'टीम का परिणाम' ही सफलता का एकमात्र पैमाना होगा, न कि किसी खिलाड़ी के निजी आंकड़े। हालांकि उन्होंने रोहित और कोहली का नाम नहीं लिया।

वर्ल्ड कप में रोहित-कोहली को लेकर गंभीर का बयान

​जब मीडिया ने गंभीर से पूछा कि क्या रोहित और कोहली 2027 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे, तो गंभीर ने इस सवाल को ज़्यादा तवज्जो नहीं दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 अभी बहुत दूर है। उनका ध्यान अब भविष्य की चिंताओं में खोने के बजाय वर्तमान पर है।

​गंभीर ने दोनों को "शानदार खिलाड़ी" बताते हुए उन पर विश्वास जताया, लेकिन यह संकेत भी दिया कि उनका चयन पूरी तरह से उनके मौजूदा फॉर्म, फिटनेस और टीम की तात्कालिक ज़रूरतों पर आधारित होगा।

गौरतलब है कि भारत ने सिडनी में खेले गए अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में जीत दर्ज की थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया था। गंभीर ने सीरीज हार को लेकर ही रोहित-कोहली के व्यक्तिगत प्रदर्शन को तवज्जो नहीं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+