Gautam Gambhir की हेड कोच के पद से होगी छुट्टी? जानिए अब कितने दिनों का समय बाकी

Gautam Gambhir: गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया को नियमित अंतराल पर हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया को उनके छोटे कार्यकाल में तीन सीरीज में हार मिली है। अब उनकी कोचिंग के ऊपर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। टीम इंडिया के प्लेयर्स के प्रदर्शन में बिलकुल धार नहीं दिख रही।

ताजा मामला तो ऑस्ट्रेलिया का है, जहाँ टेस्ट सीरीज में भारत को 3-1 से हार झेलनी पड़ी है। अब उनकी पोस्ट के ऊपर भी तलवार लटकती नज़र आ रही है। एक और इवेंट में अगर टीम इंडिया का प्रदर्शन निराश करने वाला होगा, तो कोच को पद से हाथ धोना पड़ सकता है।

gautam gambhir

भारतीय टीम के हेड कोच के ऊपर अब काफी ज्यादा दबाव है। फरवरी में चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का प्रदर्शन अहम है। अगर उसमें भी हार का सिलसिला देखने को मिलेगा, तो कोच को पद से हटाने की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स यही बताती है।

Gautam Gambhir का होगा मूल्यांकन

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई को लगता है कि गौतम गंभीर को अभी अपनी कोचिंग में बेहतरीन रिजल्ट देना है। चैम्पियंस ट्रॉफी समाप्त होने के बाद उनकी पोजीशन का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। उसके बाद ही कोचिंग में उनका भविष्य तय होगा।

Gautam Gambhir की हो सकती है छुट्टी

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को कहा है कि अगर चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं होगा, तो मुख्य कोच का पद अस्थिर हो सकता है। उनका अनुबंध 2027 वर्ल्ड कप तक है लेकिन मूल्यांकन जारी रहेगा। खेलों में परिणाम देखे जाते हैं और गंभीर ने अभी तक कोई ठोस रिजल्ट नहीं दिया है।

टीम इंडिया को मिल चुकी तीन सीरीज में हार

उल्लेखनीय है कि गौतम गंभीर की कोचिंग में श्रीलंका में भारतीय टीम को एकदिवसीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने घरेलू सरजमीं पर भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हरा दिया था। जो कभी नहीं हुआ, वह इस बार हुआ। ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से बाहर हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+