प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सेक्स वर्कर से मिलने GB रोड पहुंचे गौतम गंभीर, किया दिल जीतने वाला काम
Gautam Gambhir distributes sarees: सोमवार यानी 22 जनवरी को पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को सेलिब्रेट किया गया। अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। भारत के लोगों ने इस दिन को बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट किया। अयोध्या में राम मंदिर बनने का इंतजार हिंदू भक्तों को लंबे समय से था। जो आखिरकार 22 जनवरी 2024 को पूरा हुआ।
गौतम गंभीर पहुंचे जीबी रोड: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने भी 22 जनवरी के मौके पर दिल जीतने वाला काम किया। दरअसल, गौतम गंभीर ने दिल्ली के जीबी रोड की महिलाओं और बच्चों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया। गंभीर ने उनके साथ मिलकर प्राण प्रतिष्ठा को देखा और उनके हाथों से बनी रोटी भी खाई।

राम सबके हैं और राम सब में हैं: न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि राम सबके हैं और राम सब में हैं। भगवान राम ने अपने वनवास के दौरान शबरी के झूठे बेर खाए और निषाद राजा को गले से लगाया। इस पावन दिन पर पूरी दुनिया राम की भक्ति में डूब गई है। अब एक नए युग का आरंभ शुरू हुआ है। गौतम गंभीर जीबी रोड में रहने वाली महिलाओं को साड़ी और शॉल भी गिफ्ट के तौर पर दिया।
हो रही जमकर तारीफ: इतना ही नहीं गौतम गंभीर ने वहां की महिलाओं के साथ दीप जलाकर दिवाली भी मनाई। सोशल मीडिया पर फैंस गौतम गंभीर के इस कदम की काफी सराहना कर रहे हैं। गौतम गंभीर गरीब बच्चों की मदद के लिए अक्सर आगे आते रहे हैं। क्रिकेट से रिटायर होने के बाद गौतम गंभीर अब कमेंट्री पैनल में नजर आते हैं। इसके अलावा लीजेंड्स क्रिकेट लीग में अभी भी गौतम गंभीर अपने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करते हुए दिखाई देते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications