सूर्यकुमार यादव पर बरस पड़े गौतम गंभीर? भारत की हार से हुए नाराज, देखता रह गया कोचिंग स्टाफ
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टी20 में टीम इंडिया को जिस तरह हार का सामना करना पड़ा है, उससे कोच गौतम गंभीर बिल्कुल खुश दिखाई नहीं दिए हैं। मुकाबले के बाद उनका एक अलग और तीखा अंदाज सामने आया है। वह कप्तान सहित सपोर्ट स्टाफ को भी सुनाने में पीछे नहीं रहे।
मुकाबले के बाद गौतम गंभीर कुछ कहते हुए दिखाई दिए और कप्तान सूर्यकुमार यादव चुपचाप सुनते रहे। उनके साथ गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, बैटिंग कोच सितांशु कोटक और असिस्टेंट कोच रायन टेन डोसकाटे भी खड़े थे। सब लोग गौतम गंभीर की बातों को चुपचाप सुनते चले गए।

IND vs AUS: गौतम गंभीर दिखे काफी नाखुश
हालांकि इस बातचीत का खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन कोच के तेवर से पता चल रहा था कि वह काफी नाखुश हैं। टीम इंडिया की बैटिंग से गौतम गंभीर को निराशा हुई होगी। गौतम गंभीर ने कप्तान सूर्या की तरफ देखते हुए ही सब कुछ कहा। सूर्या इस दौरान काफी कम बोले। इससे समझ में आया कि मामला सीरियस है।
मुकाबले के बाद सूर्यकुमार यादव ने हार का अहम कारण खराब बल्लेबाजी को माना और जोश हेजलवुड की तारीफ की। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि जो हमने पहले मैच में किया था, वही करना पड़ेगा। हमें अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की आवश्यकता है। अगर पहले हमें बैटिंग मिले, तो रन बनाने पर ही मुकाबला जीत सकते हैं।
IND vs AUS: अगले मैच से हेजलवुड बाहर
भारतीय टीम के लिए राहत की बात यह रहेगी कि अगले मैच में जोश हेजलवुड नहीं खेलने वाले हैं। वह अगले तीनों मैचों में नहीं होंगे। ऐसे में भारतीय बल्लेबाज अपना दमखम दिखा सकते हैं और बल्ले से रनों की बारिश कर सकते हैं। हेजलवुड शुरुआती दो मैचों के लिए टीम में शामिल किये गए थे। अब वह एशेज सीरीज के लिए तैयारी करने वाले हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस सीरीज का तीसरा मुकाबला होबार्ट में खेला जाएगा। यह मैच काफी अहम है। ऑस्ट्रेलिया के पास लीड डबल करने का मौका रहेगा, तो टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी करने की कोशिश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications