इंग्लैंड के बाद गैरी बैलेंस ने जिम्बाब्वे से जड़ा टेस्ट शतक, दो देशों से सेंचुरी मार रचा इतिहास
इंग्लैंड में खेलने के बाद यह खिलाड़ी जिम्बाब्वे में आ गया और वहां से खेलते हुए टेस्ट शतक जमाया और इतिहास रच दिया।

Gary Ballance Test Centuries for two countries: ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाज गैरी बैलेंस ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो हर किसी के नसीब में नहीं होती। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार शतकीय पारी जड़ी। शतक जड़ना इसलिए खास है क्योंकि वह इससे पहले इंग्लैंड के लिए खेलते हुए शतकीय पारी खेल चुके हैं। ऐसे में उन्होंने दो अलग-अलग देशों से खेलकर शतक जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टेस्ट क्रिकेट में इस तरह की चीजें काफी कम देखने को मिलती हैं। बुलावायो में उन्होंने विंडीज के खिलाफ यह सैकड़ा जमाया।
दो देशों से शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज
बैलेंस की पारी इसलिए भी खास हो जाती है क्योंकि वह दो देशों से टेस्ट शतक जड़ने वाले इतिहास के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले केप्लर वेसल्स ने भी ऐसा किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलते हुए शतक जमाए थे। बैलेंस ने मैच के चौथे दिन पहली पारी में खेलते हुए शतक जमाया। इसके लिए उन्होंने 189 गेंदों का सामना किया।
एक छोर से पारी को संभाला
एक छोर से विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे लेकिन बैलेंस ने एकाग्रता से खेलते हुए न केवल शतक जड़ा, बल्कि टीम को 300 के स्कोर तक पहुँचने में भी मदद की। वह अपनी पारी में 137 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 2 छक्के जमाए। जिम्बाब्वे ने 9 विकेट पर 379 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। हालांकि मेजबान टीम विंडीज से 68 रन पीछे रही। वेस्टइंडीज ने पहली पारी 6 विकेट पर 447 रन बनाकर घोषित की।
इंग्लैंड से भी जड़ चुके हैं टेस्ट शतक
पिछले साल दिसम्बर में ज़िम्बाब्वे आने से पहले गैरी बैलेंस ने इंग्लैंड के लिए 2014 से 2017 के बीच 23 टेस्ट मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने करीबन 1500 रन बनाए थे। इसमें चार शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे।इसके अलावा इंग्लैंड के लिए उन्होंने 16 वनडे मुकाबले भी खेले थे। इस प्रारूप में उन्होंने 2 फिफ्टी जड़ी। इस साल जनवरी में आयरलैंड के खिलाफ बैलेंस ने ज़िम्बाब्वे की तरफ से टी20 क्रिकेट खेलते हुए इस देश के लिए खेलना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications