'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल
Yuzvendra Chahal Viral Video: भारतीय क्रिकेट के स्पिन मास्टर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच एक नए विवाद में फंस गए हैं। 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने सरेआम अपना इंस्टाग्राम डीएम दिखाकर चहल पर 'क्यूट' कमेंट करने का आरोप लगाया है। धनश्री वर्मा से तलाक के बाद एक्ट्रेस के इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। जहां फैंस अब चहल के कैरेक्टर पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।
एक्ट्रेस ने सरेआम बताया चहल का सच (Yuzvendra Chahal Viral Video)
तानिया ने सरेआम अपना मोबाइल कैमरा के सामने रखकर चहल के साथ हुई निजी बातचीत का खुलासा किया है। जिसके बाद क्रिकेटर को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक्ट्रेस तानिया चटर्जी पैपराजी यानी फोटोग्राफर्स के सामने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट दिखाती नजर आ रही हैं।

चहल ने तानिया को किया था ये मैसेज
तानिया ने आरोप लगाया कि युजवेंद्र चहल ने उन्हें सीधा मैसेज किया और उनकी एक फोटो पर क्यूट कमेंट किया। वीडियो में तानिया मुस्कुराते हुए अपना फोन दिखा रही हैं। जब फोटोग्राफर्स ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने जवाब दिया तो तानिया ने कहा कि यार, मैंने मैसेज बहुत देर से देखा। उन्होंने यह भी कहा कि क्यूट बोलना एक सामान्य बात है और उन्हें कई लोग ऐसा कहते हैं।
'शेम ऑन युजी' जैसे कमेंट्स की आई बाढ़
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया क्रिकेट फैंस ने युजवेंद्र चहल को निशाने पर ले लिया। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि युजवेंद्र चहल बहुत ही घटिया और बेशर्म हैं। कई यूजर्स का कहना है कि एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को इस तरह के व्यवहार से बचना चाहिए। कुछ फैंस इसे चीप पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं, लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर चहल के खिलाफ 'शेम ऑन युजी' जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
युजवेंद्र चहल की ओर से अभी तक इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि चहल पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी में उथल-पुथल देख रहे हैं। कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ उनके तलाक की खबरों ने पहले ही काफी चर्चा बटोरी थी। ऐसे में इस नए विवाद ने उनकी छवि को और प्रभावित किया है।















Click it and Unblock the Notifications