Ram Mandir: ये भारतीय खिलाड़ी राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा में जाएंगे! जानें आमंत्रित क्रिकेटरों की पूरी लिस्ट
Cricketers Invited for Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। इसमें देश के नामी चेहरे शामिल होंगे। नेता से लेकर अभिनेता और क्रिकेटर सब को आमंत्रित किया है। क्रिकेटरों को आमंत्रित करने की तस्वीरें सामने आई हैं और इसका सिलसला चल ही रहा है।
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को भी राम मांदरी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया गया है। इससे पहले विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी आमंत्रण मिला था। विराट कोहली इस समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या जाने वाले हैं।

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज का पहला मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेलेगी। टीम इंडिया 22 जनवरी को मैच की तैयारी कर रही होगी लेकिन खबरों के अनुसार कोहली ने इस खास दिन के लिए पहले से ही छुट्टी ले ली है, वह अयोध्या जाएंगे और बाद में टीम में शामिल हो जाएंगे।
वर्तमान क्रिकेटरों के अलावा कुछ पूर्व खिलाड़ियों को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया गया है। गौतम गंभीर ने एक फोटो पोस्ट करते हुए बताया था कि मेरे पिता को आमंत्रित किया गया है।
असल में यह आमंत्रण गंभीर के लिए ही था लेकिन उन्होंने अपने पिता को आमंत्रण स्वीकार करने के लिए आगे किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिन क्रिकेटरों को आमंत्रण मिला है, उनकी लिस्ट दिलचस्प है। अंतिम दिन तक इस ख़ास सूची में कुछ और नाम भी शामिल हो सकते हैं।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित क्रिकेटरों की लिस्ट
- सचिन तेंदुलकर
- गौतम गंभीर
- महेंद्र सिंह धोनी
- हरभजन सिंह
- विराट कोहली
- रविचंद्रन अश्विन












Click it and Unblock the Notifications