IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप के अवॉर्ड विनर्स की पूरी लिस्ट, जानिए किस खिलाड़ी को क्या मिला
T20 World Cup 2024 Award Winners List: टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक फाइनल मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने भारतीय फैन्स को ख़ुशी से झूमने का मौका दे दिया। भारतीय टीम ने 13 सालों का सूखा समाप्त करते हुए आईसीसी इवेंट पर अपना कब्जा जमा लिया। भारतीय टीम ने पूरे इवेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा।
टीम इंडिया की जीत के हीरो कई खिलाड़ी रहे लेकिन विराट कोहली के 76 रन सबसे अलग थे। कोहली ने उस समय टीम को सहारा प्रदान किया जब 3 विकेट गिर गए थे। भारतीय टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाने वाले खिलाड़ी ही विराट कोहली थे।

मुकाबला समाप्त होने के बाद कोहली को प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब देने के लिए बुलाया गया और उस दौरान उन्होंने एक चौंकाने वाले निर्णय के बारे में बता दिया। कोहली ने कहा कि मेरा यह अंतिम टी20 वर्ल्ड कप था, अब समय नई जनरेशन के आगे आने का है।
विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने भी अपने संन्यास की घोषणा कर दी। दोनों ने सबसे छोटे प्रारूप में खेलते हुए नज़र नहीं आएँगे। भारतीय टीम को ट्रॉफी मिली और एक बड़ी इनामी राशि भी दी गई। इसके अलावा व्यक्तिगत तौर पर प्रदर्शन के लिए भी अवॉर्ड मिले।
टी20 वर्ल्ड कप 2024, अवॉर्ड विनर्स
प्लेयर ऑफ़ द मैच- विराट कोहली (3000 यूएस डॉलर)
प्लेयर ऑफ़ द सीरीज- जसप्रीत बुमराह (15000 यूएस डॉलर)
स्मार्ट कैच ऑफ़ द मैच- सूर्यकुमार यादव (3000 यूएस डॉलर)
विनर- भारतीय टीम (2.45 मिलियर यूएस डॉलर)
रनर अप- दक्षिण अफ्रीकी टीम (1.28 मिलियर यूएस डॉलर)












Click it and Unblock the Notifications