गज्जब बेइज्जती है यार, पाकिस्तानी कप्तान की प्रेस वार्ता में हुआ जबरदस्त हंगामा, जानिए क्यों हुआ बवाल
घरेलू सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से हारने के बाद पाकिस्तानी टीम को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ा है। शान मसूद को कप्तान बनाने के बाद भी इसका कोई असर नहीं हुआ है। टीम के लिए चुनौतियाँ काफी है और इसका हल निकलता नहीं दिख रहा।
अब पाक टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड टीम पाकिस्तान दौरे पर आ रही है। 7 अक्टूबर को पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। शान मसूद ने इसे लेकर एक प्रेस वार्ता की, जिसमें बवाल देखने को मिला। मसूद को तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। इस पर पीसीबी को बीच में आना पड़ा।

एक पत्रकार ने सवाल दागा कि शान आपने अभी कहा कि जब तक आपको अवसर दिया जाता है, आप इसका लाभ उठाएँगे। लेकिन जब आप हार रहे हों और प्रदर्शन अच्छा न हो, तो क्या यह आपके अंदर से नहीं आता कि आप कप्तानी से पीछे हट जाएँ?
जावेद इकबाल नाम के इस पत्रकार के सवाल के बाद पीसीबी के मिडिया निदेशक को आगे आना पड़ा। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि पाकिस्तानी कप्तान आपके सामने है। सवाल पूछें लेकिन यह तरीका ठीक नहीं है। सम्मान के साथ सवाल पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं जावेद की बात का जिक्र कर रहा हूँ।
शान मसूद ने कहा कि हार से बहुत दुख होता है, उन्होंने मुश्किल समय में टीम का सपोर्ट होना अहम बताया। पाकिस्तानी कप्तान ने सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतरता के महत्व पर जोर दिया, उन्होंने स्वीकार किया कि आलोचना की उम्मीद तो की जा सकती है, लेकिन सुधार को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों का सपोर्ट होने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार झेलने के बाद पाकिस्तानी टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से बाहर हो गई है। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में पाकिस्तानी टीम अच्छा करने का प्रयास करेगी।












Click it and Unblock the Notifications