विराट कोहली से लेकर पैट कमिंस तक, ये हैं साल 2023 के कुछ बेस्ट क्रिकेटर
Best Cricketers 2023: क्रिकेट एक टीम गेम है लेकिन व्यक्तिगत तौर पर भी यह काफी अहम होता है। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर ही खिलाड़ियों की रैंक तय होती है। वर्ल्ड क्रिकेट में इस साल कुछ बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिले हैं। व्यक्तिगत तौर पर इन खिलाड़ियों ने धमाका किया है।
टॉप पांच क्रिकेटरों में भारत से भी एक नाम शामिल है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और वर्ल्ड कप का फाइनल जीता है। भारतीय टीम को दोनों में निराशा का सामना करना पड़ा। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर यहाँ टॉप पांच नामों का जिक्र किया गया है।

विराट कोहली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस साल वनडे में सचिन तेंदुलकर के शतकों का कीर्तिमान तोड़ दिया। वह 50 शतक जड़ने में सफल रहे हैं। इस वर्ष कोहली ने 2000 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाए और सातवीं बार ऐसा किया। वह इस मामले में टॉप क्रिकेटर बन गए। कोहली ने टेस्ट में भी 2 शतक जड़े। वर्ल्ड कप में भी कोहली टॉप स्कोरर रहे।
शुभमन गिल: गिल ने भी इस साल वनडे में दोहरा शतक जड़ा। इंटरनेशनल क्रिकेट में वह भी 2000 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं। तीनों प्रारूप में गिल का बल्ला बोला है। वह वनडे में टॉप रैंक पर भी रहे थे। बाद में बाबर आज़म वापस नम्बर एक पर आ गए। निश्चित रूप से गिल इस साल बेस्ट रहे हैं।
ट्रेविस हेड: भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में उनका शतक आया था। टेस्ट क्रिकेट में भी हेड ने 900 से ज्यादा रन बनाए हैं। करीबन 1700 इंटरनेशनल रन इस साल उन्होंने बनाए हैं। उनको आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मन्थ के लिए एक प्रतिस्पर्धी मान सकते हैं।
रोहित शर्मा: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी लिस्ट में आना चाहिए। वनडे में रोहित ने इस साल 1200 से ज्यादा रन जमाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी उनके बल्ले से दो शतकीय पारियां आई हैं और वनडे वर्ल्ड कप में उनकी भूमिका कौन भूल सकता है। उनका स्ट्राइक रेट भी उच्च स्तर का रहा है। इस साल ओवरऑल उन्होंने 1800 रन बनाए हैं।
पैट कमिंस: बतौर खिलाड़ी और कप्तान उनका काम बेहतरीन रहा है। इस साल कमिंस ने 24 मैचों में 59 विकेट अपने नाम किये। इनमें से 42 विकेट टेस्ट में आए। 17 वनडे मैचों में आए। टी20 क्रिकेट में वह नहीं खेले। उनकी कप्तानी में टीम ने वर्ल्ड कप जीता। इस साल कमिंस के बल्ले से 422 रन भी आए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में वह एक छोर पर खड़े रहे और दूसरी तरफ से मैक्सवेल ने दोहरा शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई थी।












Click it and Unblock the Notifications