नहीं रहे ज़िम्बाब्वे के दिग्गज क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक, पत्नी ने भावुक पोस्ट कर दी निधन की जानकारी
Heath Streak passes away: जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज ऑल राउंडर हीथ स्ट्रीक का निधन हो गया। वह 49 वर्ष के थे और कैंसर से पीड़ित थे। हीथ स्ट्रीक ने रविवार सुबह अंतिम सांस ली। उनकी पत्नी नादीन स्ट्रीक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस दुःखद घटना की जानकारी दी।
स्ट्रीक की पत्नी ने लिखा कि आज सुबह मेरे जीवन का सबसे बड़ा प्यार और मेरे खूबसूरत बच्चों के पिता एंजिल्स के पास चले गए। वह अपने जीवन के अंतिम दिन परिवार और निकटतम प्रियजनों के साथ बिताना चाहिए थे। वह शान्ति और प्रेम से भरे हुए थे। हम दोनों की आत्मा अनंतकाल के लिए एक हो गई हैं।

गौरतलब है कि हीथ स्ट्रीक लम्बे समय से कैंसर से जूझ थे। कुछ दिनों पहले भी उनके निधन की अफवाहें फ़ैल गई थीं। इसके बाद स्ट्रीक ने इन बातों पर ऐतराज जताया था। कई लोगों ने उस समय हीथ स्ट्रीक के परिवार को संवेदनाएं दे दी थीं।
गौरतलब है कि स्ट्रीक ने साल 1993 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी घातक गेंदबाजी के सामने दिग्गज बल्लेबाजों को परेशानी में देखा गया। वह अपनी बल्लेबाजी के दौरान बड़े हिट्स जड़ते थे। जिम्बाब्वे क्रिकेट के इतिहास में हुए महानतम खिलाड़ियों में उनका नाम आता है।
हीथ स्ट्रीक के नाम जिम्बाब्वे के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड है। वनडे क्रिकेट में स्ट्रीक ने बैटिंग में 2000 से ज्यादा रन बनाए और 200 विकेट भी हासिल किये। इसके अलावा जिम्बाब्वे की कप्तानी करने का मौका भी उनको मिला था।
टेस्ट क्रिकेट में स्ट्रीक ने 21 मैचों में जिम्बाब्वे की टीम को लीड किया था। इसके आलवा एकदिवसीय क्रिएक्त में उन्होंने 68 मैचों में टीम का नेतृत्व किया था। ज़िम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा वनडे में कप्तानी करने के मामले में उनका दूसरा स्थान है।












Click it and Unblock the Notifications