PCB और BCCI पर फूटा पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का गुस्सा, कहा- खिलाड़ियों के साथ पॉलिटिक्स खेलना बंद करो
Md Irfan on India-Pakistan cricket relation: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर इन दिनों जमकर बयानबाजी हो रही है। पीसीबी और बीसीसीआई दोनों ही लगातार एशिया कप और वर्ल्ड कप को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।

Recommended Video
Md Irfan on India-Pakistan cricket relation: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहता है। फैंस की चाहत दोनों देशों को अधिक से अधिक मुकाबला खेलते देखने की रहती है। लेकिन भारत और पाकिस्तान के रिलेशन काफी तनावपूर्ण होने के कारण इन दोनों देशों के बीच क्रिकेट के मुकाबले में काफी कम देखने को मिलते हैं। इन दिनों एक बार फिर दोनों देशों के बोर्ड के बीच एशिया कप और वर्ल्ड कप को लेकर बयानबाजी जारी है।

खिलाड़ियों को पॉलिटिक्स से रहना चाहिए दूर
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने दोनों देशों के बीच चल रहे विवाद पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि दोनों ही देशों के क्रिकेट बोर्ड को समझदारी के साथ फैसला लेना चाहिए, पॉलिटिक्स अपनी जगह है और खेल अपनी। राजनेताओं को खिलाड़ियों पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाना चाहिए। पॉलिटिक्स को खेल से दूर रखना चाहिए। मोहम्मद इरफान की मानें तो अगले साल भारत को एशिया कप के लिए पाकिस्तान तो वहीं पाकिस्तान को वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत जाना चाहिए।

पीसीबी चीफ ने भारत को दी है खुली धमकी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने एशिया कप 2023 को लेकर कहा कि अगर भारत के पाकिस्तान नहीं आने के कारण उनके मेजबानी के अधिकार वापस ले लिए गए तो पाकिस्तान 2023 एशिया कप से हटने पर विचार कर सकता है। रमीज राजा ने कहा कि पाकिस्तान में अगर यह टूर्नामेंट आयोजित नहीं होता है तो दूसरी जगह भी पाकिस्तान की टीम इसमें हिस्सा लेने नहीं जाएगी।

लंबे समय से खिलाड़ियों ने नहीं किया है भारत-पाकिस्तान का दौरा
बता दें कि इससे पहले भारत ने पिछली बार साल 2008 के दौरान एशिया कप के लिए पाकिस्तान पहुंचा था। वहीं पाकिस्तान की टीम आखिरी बार साल 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत दौरा किया था। लेकिन इसके बाद से ही दोनों देशों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के देश का दौरा नहीं किया है। बीसीसीआई ने भी कुछ दिन पहले यह साफ कर दिया था कि अगर पाकिस्तान में एशिया कप का आयोजन होता है तो उनकी टीम वहां खेलने नहीं जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications