पूर्व पाक दिग्गज का बयान- सचिन-कोहली नहीं DHONI की वजह से मैदान पर गजब ढा रहे हैं भारतीय खिलाड़ी
हांगकांग के खिलाफ भारतीय मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान कई हैरान करने वाले शॉट्स लगाए।
नई दिल्ली, 1 सितंबर। हांगकांग के खिलाफ भारतीय मिडल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान कई हैरान करने वाले शॉट्स लगाए। सूर्यकुमार यादव ही नहीं बल्कि कई युवा भारतीय बल्लेबाज टी-20 में अलग अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, ईशान किशन और पृथ्वी शॉ जैसे बल्लेबाजों का नाम शामिल है।

राशिद लतीफ ने धोनी को लेकर दिया यह बयान
पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ का मानना है कि भारतीय युवा बल्लेबाज बेखौफ बल्लेबाजी कर रहे हैं। अधिकतर भारतीय युवा बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की स्टाइल को कॉपी करना चाहते हैं। कई बार ऐसा करते हुए देखा भी गया है। मौजूदा वक्त के खिलाड़ी पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तरह बनना चाहते हैं। यही वजह है कि वह आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं।

कमाल की बल्लेबाजी करते हैं सूर्यकुमार यादव
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली अपना समय लेकर पारी को बनाना पसंद करते हैं। लेकिन सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी आते ही बड़ा शॉट लगाते हैं। ऐसा ही अंदाज धोनी का था, जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। सूर्यकुमार यादव भी मैदान पर अधिक समय लेने वाले बल्लेबाज नहीं है। वह आते ही गेंदबाजों के पीछे पड़ जाते हैं और उन पर हावी होने की कोशिश करते हैं।

हांगकांग के खिलाफ खूब चला सूर्यकुमार का बल्ला
हांगकांग के खिलाफ सूर्यकुमार यादव को नंबर-4 पर खेलने का मौका मिला। उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाने का काम किया। सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से ही भारत पहले खेलते हुए 2 विकेट पर 192 रन का बड़ा स्कोर बनाने में सफलता हासिल की। सूर्यकुमार यादव की पारी को देख कोहली ने भी उनका सम्मान किया।

भारत ने बनाई सुपर-4 में जगह
हांगकांग को हराने के साथ ही भारत ने एशिया कप के सुपरफोर में अपनी जगह बना ली है। भारत ग्रुप ए से क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान को 5 विकेट से हराने के बाद हांगकांग के खिलाफ भी भारत ने अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है। इस मैच में सूर्यकुमार यादव 26 गेंद पर 68 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 6 चौका और 6 छक्का लगाया। इसके अलावा विराट कोहली ने भी 44 गेंद पर नाबाद 59 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications