पूर्व भारतीय क्रिकेटर के पिता ने किया करोड़ों का घोटाला, अब 7 साल की जेल, जानिए क्या है मामला

भारतीय क्रिकेट टीम में खेल चुके क्रिकेटर के पिता ने कुछ ऐसा किया है, जिसके बारे में जानकार हर कोई हैरान है। यहाँ करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला करने के आरोप में सजा भी हुई है। सात साल जेल की सजा के अलावा लागों का जुर्माना भी लगाया गया है।

टीम इंडिया में खेल चुके विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा के पिता को 7 वर्ष जेल की सज़ा सुनाई गई है। बैतूल में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की जौलखेड़ा शाखा में वर्ष 2013 में करीब सवा करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला है। अब इस मामले में फैसला आया है।

naman ojha

अपर सेशन कोर्ट ने सजा की घोषणा करते हुए कड़ा रुख अपनाया। सात साल जेल की सजा सुनाने के अलावा 14 लाख रुपये का जुर्माना भरने का आदेश भी कोर्ट ने अपने ऑर्डर में दिया है। नमन ओझा के पिता का नाम विनय ओझा है। दो साल पहले ही उनको गिरफ्तार भी किया गया था।

मामले के अनुसार उन्होंने 34 खाते खोलकर धोखाधड़ी की और किसान क्रेडिट कार्ड के लोन को उन खातों में डाल दिया। फर्जी खातों से लगभग सवा करोड़ की रकम निकाल ली गई। उनके साथ तीन अन्य लोगों को भी जेल और जुर्माने की सजा मिली है।

नमन ओझा ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट में प्रतिनिधित्व किया है। हालांकि वह ज्यादा नहीं खेल पाए थे। आईपीएल ने नमन ओझा ने लम्बे समय तक खेलते हुए अपना जलवा दिखाया था। आईपीएल में उन्होंने कुल 113 मुकाबलों में भाग लिया था। उन्होंने 1500 से ज्यादा रन बनाए थे। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने एक टेस्ट और एक वनडे खेला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+