इंग्लैंड में पूर्व भारतीय क्रिकेटर के निधन पर सचिन ने जताया दुःख, जानिए आखिर कैसे हुई मौत
भारतीय टीम लीड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही है, मुकाबले में पांचवें दिन का खेल अभी बाकी है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टककर देखने को मिल सकती है, इस बीच टीम इंडिया के लिए एक दुःखद खबर भी सामने आई है।
टीम इंडिया के एक पूर्व क्रिकेटर का निधन हो गया है। यह भारतीय क्रिकेट को झकझोर देने वाली खबर है। सचिन तेंदुलकर ने भी दुःख जताया है। दरअसल पूर्व भारतीय स्पिनर दिलीप दोशी अब इस दुनिया में नहीं रहे।

उनका निधन लंदन में ही हुआ है, कुछ दिन पहले तक टीम इंडिया भी लंदन में ही थी। दोशीपिछले कुछ सालों से लंदन में अपने परिवार के साथ रहते थे। हृदय संबंधी परेशानी की वजह से दोशीका निधन हो गया। उनकी उम्र 77 साल थी।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने दुःख जताते हुए कहा कि मैंने दिलीपभाई से पहली बार 1990 में यूके में मुलाकात की थी, और उस दौरे पर उन्होंने नेट्स में मुझे गेंदबाज़ी की थी। वह मुझसे बहुत स्नेह करते थे, और मैं भी उन्हें उतना ही मानता था। दिलीपभाई जैसे गर्मजोशी से भरे इंसान की बहुत याद आएगी। मैं उन क्रिकेट की बातचीतों को बहुत मिस करूंगा जो हम अक्सर किया करते थे।
उधर बीसीसीआई ने भी प्रतिक्रिया दी और लिखा कि बीसीसीआई भारत के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करती है, जिनका दुर्भाग्यवश लंदन में निधन हो गया।
दिलीप दोशी ने भारतीय टीम के लिए रेड बॉल के अलावा सफ़ेद गेंद क्रिकेट में भी प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 33 टेस्ट मुकाबले खेलकर कुल 114 विकेट अपने नाम किये। 6 बार उन्होंने 5 विकेट लेने का कारनामा किया। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 15 मुकाबले खेलकर 22 विकेट अपने नाम किये। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका जलवा था, 238 मैच खेलकर उन्होंने 898 विकेट झटके। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने कुल 75 विकेट अपने नाम किये थे।












Click it and Unblock the Notifications