भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी का हुआ निधन, घातक गेंदबाजों का सामना करने वाला हार गया जिन्दगी की जंग
Anshuman Gaekwad Passes Away: भारतीय क्रिकेट के लिए एक दुःखडी खबर सामने आई है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंशुमान गायकवाड़ का निधन हो गया है। वह लम्बी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह गए। अंशुमान गायकवाड़ हाल ही अपना इलाज करवाने के बाद लंदन से लौटे थे।
71 वर्षीय अंशुमान कैंसर से पीड़ित थे और बीसीसीआई भी मदद करने के लिए आगे आया था। बीसीसीआई ने उनको मदद करने के लिए तुरंत प्रभाव से एक करोड़ रुपये की सहायता राशि रिलीज करने का फैसला लिया था और मदद की थी।

गायकवाड़ को ब्लड कैंसर था। वह भारतीय टीम के कोच भी रहे थे। अपने जमाने ने वह खतरनाक गेंदबाजों का आसानी से सामना करते थे। इस बार वह जिन्दगी की जंग में इस घातक बीमारी का सामना नहीं कर पाए और दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।
गायकवाड़ भारत के लिए टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट में खेले थे। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने कुल 40 मुकाबले खेले और 1985 रन बनाए थे।इस दौरान उनके बल्ले से दो शतकीय पारियां आई थी। वनडे क्रिकेट में अंशुमान गायकवाड़ ने 15 मुकाबले खेलकर 269 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications