भारत के लिए खेले तीन विश्वकप, फिर लगा फिक्सिंग का आरोप...अब इस टीम का हेड कोच बना ये खिलाड़ी

भारत के पूर्व ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर को नेपाल पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

नई दिल्ली, 8 अगस्त: भारत के पूर्व ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर को नेपाल पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। 1980-1990 के दशक के पॉप्यूलर क्रिकेटर का कभी मैच फिक्सिंग तो कभी धोखाधड़ी के मामले में नाम आया। इसके चलते बीसीसीआई ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। साल 1999 में वह मैच फिक्सिंग से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन में शामिल हुए।

Manoj Prabhakar

उन्होंने कई बड़े भारतीय क्रिकेटर्स पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया। लेकिन वह इसमें खुद ही फंस गए। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच फिक्सिंग में प्रभाकर को दोषी करार दिया गया और साल 2000 में उन्हें बीसीसीआई ने बैन कर दिया। करीब छह साल बाद उन पर लगा बैन हटाया गया।

1984 में किया था डेब्यू
अपने 12 साल के लंबे क्रिकेट करियर के दौरान प्रभाकर कॉन्ट्रोवर्सी के चलते चर्चाओं में रहे। उन्होंने 8 अप्रैल 1984 को वनडे और 12 दिसंबर 1984 को अपना टेस्ट डेब्यू किया था। भारत के लिए उन्होंने 1984 से 1996 तक क्रिकेट खेला। उन्होंने 39 टेस्ट की 58 पारियों में 96 विकेट अपने नाम किए, इसके अलावा 68 पारियों में 1600 रन भी बनाए। प्रभाकर ने टेस्ट में टेस्ट में 9 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने 3 बार 5 और 4 बार 4 विकेट चटकाने का कारनामा भी किया है।

इस एक्ट्रेस से की शादी
मनोज प्रभाकर ने 130 वनडे में 28.87 की औसत और 4.27 की इकॉनमी से 157 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 बार 5 विकेट और 4 बार 4 विकट लेने का कारनामा भी किया है। वहीं एक दिवसीय क्रिकेट में प्रभाकर ने 24.12 की औसत और 60.26 के स्ट्राइक रेट से 1858 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 11 अर्धशतक और 2 शतक भी लगाए हैं। मनोज प्रभाकर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस फरहीन से से शादी की थी। 2016 के टी20 विश्वकप से पहले वह अफगानिस्तान टीम के गेंदबाजी कोच थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+