जिम्बाब्वे और इंग्लैंड दोनों के लिए शतक जड़ने वाले बल्लेबाज का संन्यास, चौंकाने वाला फैसला
गैरी बैलेंस ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वह इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दोनों के लिए खेलते हुए बैलेंस ने शतकीय पारी खेली।

Gary Ballance Retirement: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर गैरी बैलेंस ने चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए सभी प्रारूप से संन्यास की घोषणा कर दी है। गैरी बैलेंस इंग्लैंड के लिए खेलने के बाद ज़िम्बाब्वे की टीम से भी खेले थे। हाल ही में वह जिम्बाब्वे की टीम के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे। अब अचानक उनका यह फैसला आया है।
गैरी बैलेंस ने जिम्बाब्वे में वापसी के बाद दो साल के लिए अनुबंध किया था। इससे पहले वह इंग्लैंड में यॉर्कशायर के लिए काउंटी क्रिकेट में खेल रहे थे। जिम्बाब्वे के लोइए गैरी बैलेंस एक टेस्ट, एक टी20 और पांच वनडे मुकाबलों में खेले थे। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम शतक भी है।
बैलेंस ने अपने टेस्ट करियर में कुल पांच शतकीय पारियां खेली। अंतिम बार उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए टेस्ट मैच खेलते हुए शतक जमाया था। उन्होंने 137 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में गैरी बैलेंस ने कुल चार शतकीय पारियां खेली थी।
प्रोफेशनल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा रिलीज एक बयान में गैरी बैलेंस ने कहा कि काफी सोच-विचार के बाद मैंने तुरंत प्रभाव से प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का निर्णय लिया है। गैरी ने जिम्बाब्वे क्रिकेट को भी खेलने का मौका देने के लिए धन्यवाद कहा।
बैलेंस ने कहा कि मैंने सोचा था कि जिम्बाब्वे क्रिकेट में जाने के बाद मुझे एक नई ख़ुशी मिलेगी। मुझे इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका देने के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट का धन्यवाद कहता हूं। उन्होंने अपनी टीम में मेरा स्वागत किया, इसके लिए भी धन्यवाद कहता हूं।
बैलेंस ने कहा कि मैं उस स्तर तक पहुँच गया हूं कि अब प्रोफेशनल क्रिकेट में खुद को समर्पित करने की इच्छा नहीं है। इससे जिम्बाब्वे क्रिकेट को भी नुकसान ही होगा। यह आगे बढने का सही समय है और मुझे अब आगे ही बढ़ना चाहिए।
गौरतलब है कि इंग्लैंड के लिए साल 2014 में डेब्यू के बाद बैलेंस ने 23 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 7 फिफ्टी और 4 शतकों के साथ 1498 रन बनाये। पिछले साल दिसम्बर में काउंटी क्लब यॉर्कशायर ने उनको रिलीज किया था। इसके बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए जिम्बाब्वे चले गए।












Click it and Unblock the Notifications