Manoj Tiwary: मनोज तिवारी ने इस वजह से लिया संन्यास वापस, आखिर बार करना चाहते हैं ये काम
Manoj Tiwary reverses retirement decision: भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कुछ दिन पहले ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था। लेकिन अब उन्होंने अपने इस फैसले को वापस ले लिया है। पांच दिनों के अंदर ही उन्होंने रिटायरमेंट पर अपना फैसला बदलकर सभी को हैरान कर दिया। मनोज तिवारी ने 3 अगस्त को संन्यास का ऐलान किया था और पांच दिन बाद यानी 8 अगस्त उन्होंने अपने फैसले को वापस ले लिया।
इस वजह से लिया फैसला वापस: भारत के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्होंने अपना फैसला बंगाल के साथ रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने के लिए बदला है। वह बंगाल के लिए एक और कोशिश करना चाहते हैं। दो बार का चैंपियन बंगाल पिछले तीन सीजन में दो बार रणजी फाइनल में पहुंचा है, लेकिन उसे अभी भी 1989-90 की सफलता दोहरानी बाकी है।

सौराष्ट्र ने तोड़ा था सपना: मनोज तिवारी की अगुवाई वाली बंगाल पिछले सीज़न में घरेलू मैदान पर खिताब जीतने के बेहद करीब थी। की लेकिन सौराष्ट्र ने साल 2019-20 सीज़न के फाइनल के परिणाम को दोहराते हुए बंगाल को नौ विकेट से हरा दिया। उन्होंने कहा कि वह बंगाल के लिए एक बार फिर खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। मनोज तिवारी के इस फैसले बंगाल क्रिकेट काफी खुश है।
10 हजार रन के करीब: 37 साल के मनोज तिवारी ने कहा कि वह अगले साल बंगाल क्रिकेट के लिए एक बार फिर रणजी खेलना चाहते हैं। इस सीजन वह अपने अनुभव के दम पर टीम को चैंपियन बनाने की होगी। उन्होंने कहा कि अगले साल कोई और यू-टर्न नहीं होगा। मैं बंगाल क्रिकेट को एक और साल देना चाहता हूं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मनोज तिवारी ने 9908 रन बनाए हैं, वह दस हजार पूरा करने से सिर्फ 92 रन दूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications