WTC Final: पूर्व चीफ सिलेक्टर ने किया टीम इंडिया को पिछले फाइनल की ये गलती दोहराने से सावधान
भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का मानना है कि टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला खेलते वक्त वह गलती नहीं करनी चाहिए जो उन्होंने पिछली बार की थी।

WTC Final in Hindi: भारत के पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का मानना है कि टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में एक सेट माइंड के तहत नहीं जाना चाहिए और वह गलती नहीं दौरानी चाहिए जो उन्होंने 2 साल पहले डब्लूटीसी फाइनल 2021 के दौरान की थी।
प्रसाद का मानना है कि भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए 2 साल पहले के फाइनल मुकाबले में पहले से ही सोची समझी गई टीम को चुना था और परिस्थितियों को सही तरीके से जज नहीं किया था। जिसके चलते ओवरकास्ट कंडीशन के बावजूद जडेजा और अश्विन जैसे दोनों स्पिनरों को एक साथ टीम में डाल दिया गया और केवल तीन ही तेज गेंदबाज खिलाए।
प्रसाद इस गलती को दोबारा दोहराने से बचने की सलाह देते हैं और कहते हैं कि परिस्थितियों का आकलन करके ही टीम को चुनना चाहिए ना कि प्रीमाइंड सेट के तहत अपनी प्लेइंग इलेवन के तहत के साथ जाना चाहिए।
हालांकि प्रसाद मानते हैं जब अश्विन और जडेजा में किसी एक को बाहर निकालने की बात होती है तो यह काफी मुश्किल फैसला है। एक मुश्किल फैसला शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव के बीच में चुनने को लेकर भी है।
प्रसाद कहते हैं कि शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी कर सकते हैं और उमेश यादव घर पर ही ज्यादा सफल होते हैं। इसलिए भारत यहां पर फैसला कर सकता है। एमएसके प्रसाद का यह भी मानना है कि ऋषभ पंत की कोई भरपाई नहीं कर सकता क्योंकि कोई भी ऐसा भारतीय विकेटकीपर नहीं है जिसमें टेस्ट मैचों में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में जाकर शतक लगाए हैं।
श्रीकर भरत के पास मौका भी है लेकिन बड़ी चुनौती भी है। एसके प्रसाद के मुताबिक भारतीय टीम रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल और विराट कोहली के आसपास घूमती रहेगी जिसमें नंबर पांच पर अजिंक्य रहाणे अपना अनुभव झोंकेंगे। भारत के लिए टेस्ट चैंपियनशिप में यही बेस्ट विकल्प मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications