इरफ़ान पठान और किरण मोरे के कोच का हुआ निधन, क्रिकेटरों ने जताया दुःख
नारायण साथम कई वर्षों तक बड़ौदा क्रिकेट टीम के लिए खेले थे, वह रिटायरमेंट के बाद कोचिंग की दुनिया में आए थे।

Narayan Satham passed away: बड़ौदा के पूर्व तेज गेंदबाज नारायण साथम ने भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों को कोचिंग दी थी और उनको सही राह दिखाई थी। पंद्रह साल से ज्यादा समय तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले नारायण का रविवार को निधन हो गया। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह कोच की भूमिका में आए थे और कई खिलाड़ियों को तराशने का कार्य किया था। किरण मोरे भी उनमें से एक थे, उन्होंने अपने मेंटर के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। (Photo: Twitter)
साथम ने 84 फर्स्ट क्लास मैचों में 193 विकेट अपने नाम किये थे। इसके अला लिस्ट ए करियर में उनके नाम 5 विकेट झटके। साल 1967 से 1985 तक वह खेले थे। हालांकि भारत के लिए खेलने का मौका उनको नहीं मिला लेकिन बड़ौदा के लिए वह लगातार खेलते रहे थे।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर किरण मोरे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए दुःख का दिन है। मेरे मेंटर, गुरु और कोच नारायण राव साथम का निधन हो गया। आज मैं जो भी हूँ, उनकी बदौलत ही हूं। बड़ौदा के लिए यह एक बड़ी क्षति है और मैं उनको हमेशा मिस करूंगा।
इरफ़ान पठान ने लिखा कि नारायण साथम सर नहीं रहे। वह अंडर 16 में हमारे कोच रहे थे। अपनी प्रतिबद्धता से उन्होंने बड़ौदा के कई क्रिकेटरों की मदद की थी। भगवान उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य दे। गौरतलब है कि क्रिकेट के बाद उन्होंने कई टीमों को कोचिंग दी थी। इसमें सिंगापुर की अंडर 19 और सीनियर टीम भी शामिल है। किरण मोरे, इरफ़ान पठान और तुषार अरोठे को उन्होंने अलग-अलग स्तर पर कोचिंग प्रदान की थी।
साल 2008 में अंशुमन गायकवाड़, नयन मोंगिया और विलियम्स के साथ मिलकर नारायण साथम ने एक वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन बनाई थी। इससे उन्होंने युवा खिलाड़ियों की मदद करने का निर्णय लिया था। छह साल बाद बड़ौदा क्रिकेट संघ की तरफ से इस एसोसिएशन को मान्यता प्रदान कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications